{"_id":"60ac88658ebc3e6ac0359fb1","slug":"malaysian-train-collision-injures-more-than-200-people-out-of-which-47-are-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया: 213 यात्रियों को ले जा रही मेट्रो ट्रेन एक सुरंग में दूसरी ट्रेन से भिड़ी, हादसे में 47 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया: 213 यात्रियों को ले जा रही मेट्रो ट्रेन एक सुरंग में दूसरी ट्रेन से भिड़ी, हादसे में 47 लोग गंभीर रूप से घायल
Tue, 25 May 2021 10:47 AM IST
प्रियंका तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 25 May 2021 10:47 AM IST
सार
मलयेशिया के कुआलालंपुर में दो मेट्रो लाइट रेल ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिस कारण 200 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सोमवार (24 मई) को एक सुरंग में दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार घायलों में 47 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि यह 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली का सबसे बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
मलेशियाई परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से की बात
इधर, घटना को लेकर मलेशियाई परिवहन मंत्री वी का सिओंग ने जानकारी दी कि हादसा स्थानीय समयानुसार सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि 213 यात्रियों को ले जा रही एक ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टावर्स के पास एक सुरंग में परीक्षण के लिए चलाई गई खाली गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
23 साल के इतिहास में यह इस तरह की पहली घटना
जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद मलेशिया के परिवहन मंत्री ने स्टेशन पर एक संवाददाता सम्मेलन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि हादसे में 166 लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि 47 गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने कहा, ‘एक गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी और दूसरी गाड़ी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जब यह टक्कर हुई। भीषण झटका लगने की वजह से कुछ यात्री अपनी सीट से बाहर गिर गए।’ उन्होंने कहा कि एलआरटी के 23 साल के इतिहास में यह इस तरह की पहली घटना है और टक्कर की जांच के लिए एक विशेष पैनल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इस बीच मलेशियाई प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने कहा कि उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि इस ट्रेन हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें खून से लथपथ कुछ यात्री ट्रेन के फर्श पर दिख रहे हैं तो कुछ चोटिल हालात में हैं। साथ ही तस्वीरों में फर्श पर टूटे हुए कांच भी दिख रहे हैं।