फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia imposed ban on Pakistani pilots

मलयेशिया ने लगाया पाकिस्तानी पायलटों पर प्रतिबंध, ईयू और ब्रिटेन व खाड़ी देशों के बाद एक और बड़ी कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2020 03:34 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
Malaysia imposed ban on Pakistani pilots
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पाकिस्तान द्वारा यह मानने के बाद कि उसके कई पायलट फर्जी हैं, कई देश उसके पायलटों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और खाड़ी देशों के बाद अब उसके मित्र देश मलयेशिया ने भी पाकिस्तानी पायलटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएएएम ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा कि पीआईए के पायलटों को लेकर मिली जानकारी से हम चिंतित हैं इसलिए यह कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


मलयेशिया के उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएम) के सीईओ कैप्टन चेस्टर वू ने कहा, हम इस मामले पर नजर रख रहे हैं। प्राधिकरण ने कहा, पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बारे में जो बातें आ रही हैं, उनके बारे में गंभीरता से सोचना जरूरी है। हाल के दिनों में कई देशों ने पीआईए और इसके पायलटों पर रोक लगाई है, हम भी इनकी उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा रहे हैं। हम कुछ पायलटों के लाइसेंस की जांच भी करेंगे। दरअसल, पाक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने संसद में माना था कि देश के 40 फीसदी पायलटों के लाइसेंस फर्जी हैं। पाकिस्तान के 107 पायलट विदेशी एयरलाइंस कंपनियों में काम करते हैं।
विज्ञापन


पाक मंत्री ने जताया 860 पायलटों पर संदेह
 
खाड़ी के मुस्लिम देश कुवैत, ईरान, जॉर्डन, यूएई पहले ही पीआईए और पाकिस्तानी पायलटों को प्रतिबंधित कर चुके हैं। इसके बाद वियतनाम, ब्रिटेन और अब मलयेशिया भी इस सूची में शामिल हो गया है। दरअसल, 22 मई को कराची में क्रैश हुए विमान के बाद 25 जून को इसकी जांच रिपोर्ट संसद में पेश हुई। इसके बाद पाक उड्डयन मंत्री ने कहा, पीआईए में 860 पायलटों के लाइसेंस फर्जी होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed