{"_id":"5c601a44bdec22073e1b589b","slug":"malaysia-and-singapore-face-to-face-after-collision-of-ships","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहाजों के टक्कर के बाद मलेशिया और सिंगापुर आमने-सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जहाजों के टक्कर के बाद मलेशिया और सिंगापुर आमने-सामने
Sun, 10 Feb 2019 06:04 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, कुआलालंपुर
भाषा, कुआलालंपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर और मलेशिया के विवादित जल क्षेत्र में मलेशियाई सरकार के एक पोत के एक अन्य जहाज से टकराने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है। मलेशियाई अधिकारियों ने यूनान के ध्वज वाले जहाज (एमवी पीरयाज) को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक दल के सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शनिवार को मलेशियाई पोत पोलारिस और यूनान के ध्वज वाले जहाज के बीच टक्कर हो गई थी। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एमवी पीरयाज और पोलारिस (मलेशियाई सरकार के जहाज) के बीच टक्कर सिंगापुर के जल क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मलेशिया और सिंगापुर के बीच पिछले साल समुद्री तनाव उस वक्त शुरू हो गया था, जब सिंगापुर ने दोनों पड़ोसी देश के बीच स्थित जल क्षेत्र पर मलेशिया के दावा करने का आरोप लगाया था। दरअसल, इस जल क्षेत्र को लंबे समय से सिंगापुर के नियंत्रण वाला माना जाता रहा है।
विज्ञापन