फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malala Yusuf faces pak backlash for questioning need to marry in her latest post

बयान पर बवाल: मलाला के 'दो लोगों के लिए शादी करना जरूरी क्यों..,' बयान की पाकिस्तान में आलोचना

Mon, 07 Jun 2021 09:57 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 07 Jun 2021 09:57 AM IST
सार

शादी को लेकर दिए गए मलाला युसुफजई के बयान पर पाकिस्तान में बवाल मच गया है। पाकिस्तान के कट्टरपंथियों ने मलाला के परिवार वालों ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Malala Yusuf faces pak backlash for questioning need to marry in her latest post
malala yousafzai

विस्तार

नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई के शादी को लेकर हाल ही में दिए बयान पर पाकिस्तान में बवाल हो गया है। मलाला युसुफजई ने कहा था कि एक रिश्ते में दो लोगों का शादी करना क्या जरूरी है? इस बयान पर पाकिस्तान में मलाला को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन को दिए साक्षात्कार में, शादी की आवश्यकता के सवाल पर मलाला युसुफजई ने जवाब दिया कि कोई एक रिश्ता सिर्फ साझेदारी क्यों नहीं रह सकता? मलाला ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी रिलेशनशिप के बारे में सोचते हैं और आप चिंता करने लगते हैं। 
विज्ञापन


मलाला ने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग शादी क्यों करना चाहते हैं? अगर आपको कोई पसंद है और आप उसके साथ रहना चाहते हैं तो आपको शादी के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने की क्या जरूरत है। ये एक तरह से साझेदारी क्यों नहीं रह सकता?
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाला के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई और वहां मलाला के इस बयान की आलोचना होने लगी। पाकिस्तान के बुद्धिजीवियों ने मलाला पर पश्चिमी सभ्यता की परंपरा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। हालात इतने बिगड़ गए कि पाकिस्तान के कट्टरपंथी मलाला के परिवार वालों से सफाई की मांग करने लगे। 

पाकिस्तान के विपक्षी पार्टी के नेता का कहना है कि किसी भी धर्म में लाइफ पार्टनरशिप की अनुमति नहीं है और मलाला इसकी पैरवी कर रही हैं तो उनका यह कथन निंदनीय है। हालांकि प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने मलाला के बयान का बचाव किया है और कहा है कि इस पर कोई विवाद नहीं पैदा किया जाए। 


पाकिस्तान में मलाला के बयान को लेकर इतनी बवाल हो गया कि लोग ट्विटर पर मलाला के पिता को टैग करके सवाल करने लगे। इस पर मलाला के पिता ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed