फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maharaja ranjit singh statue broken outside lahore fort

पाकिस्तान: लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा पर फिर हमला, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के सदस्य पर आरोप

Tue, 17 Aug 2021 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:41 PM IST
सार

लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
Maharaja ranjit singh statue broken outside lahore fort
रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ी गई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में हिंदुओं और भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों को निशाना बनाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लाहौर का है। लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को एक बार फिर तोड़ दिया गया है। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन से जुड़े एक व्यक्ति पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।  इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है जो इस प्रतिमा को तोड़ रहा है। प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।  हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। 2015 में इस पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया । 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed