फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Look: Abu Dhabi Hindu temple foundation almost complete

अबूधाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, नींव का काम हुआ पूरा, यहां देखें तस्वीरें

Sun, 28 Mar 2021 06:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Look: Abu Dhabi Hindu temple foundation almost complete
Abu Dhabi Hindu temple - फोटो : BAPS Hindu Mandir

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में पहला हिंदू मंदिर बन रहा है। यूएई में बन रहे पहले हिंदू मंदिर की नींव का निर्माण पूरा कर लिया है। अब इस हिंदू मंदिर के ढांचे पर काम किया जा रहा है। बीएपीएस हिंदू मंदिर अबुधाबी परियोजना पर काम करने वाले इंजीनियर अशोक कोंडेती ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां इसकी नींव को पहली बार कंकरीट से भरने का काम पूरा कर लिया गया। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया जा रहा है।  बीएपीएस हिंदू मंदिर अबुधाबी परियोजना के इंजीनियर अशोक कोंडेती ने बताया कि मंदिर की नींव का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिर के ढांचे का निर्माण जमीन से साढ़े चार मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। अशोक ने कहा, ''मैं मंदिर परियोजना की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी कर रहा हूं। इस परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है, यह बहुत बड़ा अवसर है।''
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हमने जनवरी से करीब 4,500 क्यूबिक मीटर का कंक्रीट डाला है और 3,000 क्यूबिक मीटर के साथ भराव किया है। हमने देखा है कि कंक्रीट मजबूत हो रही है। यह इस परियोजना के लिए एक अच्छी बात है। हम साइट पर उपलब्ध रेत के जरिये परत बनाकर भराव कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए बाहर से सामग्री आयात करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा यूएई में पहला हिंदू मंदिर

Look: Abu Dhabi Hindu temple foundation almost complete
हिंदू मंदिर, अबुधाबी - फोटो : BAPS Hindu Mandir

इससे पहले, यूएई में बन रहे पहले हिंदू मंदिर की फाइनल डिजाइन की पहली बार छवियां जारी की गईं थीं। तस्वीरें देखकर पता चला कि भारत के हिंदू महाकाव्यों, धर्मग्रंथों और प्राचीन कथाओं के दृश्य अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर के राजसी पत्थर के अग्रभाग को सुशोभित करेंगे। अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर निर्माण प्रबंधन समिति ने पारंपरिक पत्थर के मंदिर के फाइनल डिजाइन और हाथ से नक्काशीदार पत्थर के स्तंभों की पहली छवियां जारी कीं थीं। प्रबंधन ने मंदिर के अंतिम डिजाइन के दृश्यों का एक वीडियो भी जारी किया, जिसे देखकर पता चला कि मंदिर की इमारत बेहद ही भव्य और शानदार होगी।

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखी गई थी और दिसंबर से काम शुरू हुआ था। मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।

प्रचीन कला को जीवित करेगा मंदिर

हिंदू मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बन रहा है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। मंदिर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की नक्काशी के माध्यम से प्रामाणिक प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया जाएगा। 

बता दें कि यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त इसकी घोषणा की थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। पीएम मोदी ने 2018 में दुबई के दौरे पर वहां के ओपेरा हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed