PM Modi: लंदन के प्रोफेसर ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- दुनिया में विकास का नया मॉडल पेश किया
स्टर्न ने कहा कि विकास के मलिन मॉडल से उबरने के लिए सभी को साथ काम करना होगा। कुछ नया और आकर्षक बनाने के लिए सभी का साथ काम करना जरूरी है। मॉडल के तहत वृद्धि और विकास के बेहतर तरीकों को चुनना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व बैंक के एक कार्यक्रम हाउ बिहेवियरल चेंज कैन टैकल क्लाइमेट चेंज के दौरान लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर निकोलस स्टर्न ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। स्टर्न ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया के सामने भारत के विकास का ऐसा मॉडल पेश किया कि है जिसकी आज सबको जरूरत है। विकास और वृद्धि की भारत एक कहानी लिख रहा है। स्टर्न ने पीएम मोदी के लाइफ मिशन योजना की सराहना करते हुए कहा कि योजना समावेशी और सतत विकास का मॉडल है, जिसकी दरकार दुनिया को है।
नया करने के लिए साथ काम करना जरूरी
स्टर्न ने कहा कि विकास के मलिन मॉडल से उबरने के लिए सभी को साथ काम करना होगा। कुछ नया और आकर्षक बनाने के लिए सभी का साथ काम करना जरूरी है। मॉडल के तहत वृद्धि और विकास के बेहतर तरीकों को चुनना होगा। अब तक जिन तरीकों से इसे हासिल किया, उनके बजाय मौलिक और अर्थपूर्ण तरीके अपनाने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसे नए मॉडल की मिसाल पेश कर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की स्पष्टता और प्रतिबद्धता अहम है, जो उनके जी20 के नेतृत्व में भी पूरी तरह से दिखाई देती है।
भारतीय उच्चायोग पर हमला अस्वीकार्य : ब्रिटिश सांसद
यूनाइटेड किंगडम हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य बैरोनेस वर्मा ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले को अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके देश में किसी भी दूतावास में तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसी घटना फिर न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बहुत मजबूत कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है। मार्च में खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में लगे तिरंगे को हटा दिया था और तोड़फोड़ की थी। भारतीय समुदाय ने इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी। पंजाब के अमृतसर में जन्मी बैरोनेस संदीप वर्मा ब्रिटिश संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है। यह प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आमंत्रण पर भारत आया है।