फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London Mayor Sadiq Khan says Coronavirus is spreading very fast in city warns London will be plunged into a Tier Two lockdown soon

लंदन में बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना, एक दूसरे के घर, पब, रेस्तरां में जाने पर लग सकती है रोक

Wed, 14 Oct 2020 12:30 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
London Mayor Sadiq Khan says Coronavirus is spreading very fast in city warns London will be plunged into a Tier Two lockdown soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लंदन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अलग-अलग घरों के लोगों को किसी एक के घर के अंदर जाने और मिलने पर रोक लगाने वाले नए प्रतिबंध इस हफ्ते से लागू किए जा सकते हैं। लंदन के मेयर (महापौर) सादिक खान ने इसकी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू हो रहे इंग्लैंड के लिए स्थानीय अलर्ट की नई त्रि-स्तरीय प्रणाली में लंदन को "मध्यम" स्तर पर रखे जाने की उम्मीद है।



पूरे देश के साथ लंदन को सबसे निचले स्तर पर रख जाएगा, यानी वहां तुरंत कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा और छह और रात 10 बजे कर्फ्यू जारी रहेगा। 

लेकिन लंदन के मेयर ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को अपनी योजनाओं का खुलासा किया है जिसके बाद राजधानी को "बहुत जल्दी - संभावत: इस सप्ताह भी" ऊपर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि शहर एक पायदान ऊपर "उच्च" श्रेणी में ले जाया जाता है, तो विभिन्न घरों का घर के अंदर आपस में मिलना या पब और रेस्तरां में सामाजिक मिलन को प्रतिबंधित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर के एक प्रवक्ता ने कहा, "वायरस अब लंदन के हर कोने में बहुत तेजी से फैल रहा है। मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हम जो भी संकेतक देखते हैं, वे गलत दिशा में बढ़ रहे हैं। 

"आज की बात करें तो, लंदन सरकार के नए अलर्ट स्तरों में 'मध्यम' पर है। हालांकि, लंदनवासियों को समझना चाहिए कि यह बहुत जल्दी बदल सकता है - संभवतः इस सप्ताह भी।"

मेयर ने सोमवार को राजधानी में स्थानीय नेताओं के साथ नए अलर्ट सिस्टम पर चर्चा की, और यह माना जा रहा है कि वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि अगर मौजूदा स्तर पर संक्रमण की संख्या बढ़ती रही तो जल्द ही और प्रतिबंधों की आवश्यकता होगी। 

उनके प्रवक्ता ने कहा, "लंदन के नेताओं, वैज्ञानिक सलाहकारों और सरकार के साथ चर्चाएं आने वाले दिनों में जारी रहेंगी और मेयर लंदनवासियों के साथ जितना संभव हो सके उतना स्पष्ट करेंगे कि आने वाले दिनों में क्या अपेक्षा की जा सकती है।

उन्होंने कहा, "कोई भी उन नए कदमों को नहीं देखना चाहेगा, कम से कम मेयर, जो लंदन में व्यवसायों पर प्रभाव डालें जैसे कि आतिथ्य क्षेत्र। लेकिन हमारे पास सबूतों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है अगर इससे जीवन की रक्षा होती है तो।"

यदि राजधानी को "उच्च" स्तर पर ले जाया गया तो भी छह लोगों का समूह सार्वजनिक स्थानों और निजी उद्यानों में बाहर मिल सकेगा। 

जॉनसन ने सांसदों को बताया कि वर्तमान में बढ़े हुए प्रतिबंधों में आने वाले "अधिकांश क्षेत्रों" को इस स्तर पर रखा जाएगा। इसमें नॉटिंघमशायर और पूर्व और पश्चिम चेशायर भी शामिल हैं। 


नॉटिंघम में इंग्लैंड में कोविड-19 की दर सबसे ज्यादा है। यहां 7 दिनों में 9 अक्तूबर तक प्रति 100,000 में 843 नए मामले सामने आए हैं। चेशायर वेस्ट और चेस्टर में 167 मामले मिले हैं और चेशायर पूर्व में 146 मामले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed