{"_id":"61d131f8004dc222a11824e5","slug":"london-based-indian-origin-amritpal-singh-maan-restaurateur-in-uk-new-year-honours-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: अमृतपाल सिंह मान को ओबीई सम्मान, कोविड के दौरान दो लाख भोजन और मदद पहुंचाकर जीता दिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: अमृतपाल सिंह मान को ओबीई सम्मान, कोविड के दौरान दो लाख भोजन और मदद पहुंचाकर जीता दिल
Sun, 02 Jan 2022 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:32 AM IST
सार
कोवेंट गार्डन में पंजाब रेस्तरां के एमडी और मालिक अमृतपाल सिंह मान लंदन में काफी मशहूर हैं। 1946 में उनके परदादा जी ने यूनाइटेड किंगडम में पहले पंजाबी रेस्तरां की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह मान, रेस्टोरेंट मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और पंजाब रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर अमृतपाल सिंह मान को ओबीई ने सम्मानित किया है।अमृतपाल सिंह ने कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अभी तक दो लाख से अधिक भोजन पैकेट बांटे हैं। साथ ही जरूरमंदों को हर संभव मदद पहुंचाई है। वह नव वर्ष सम्मान सूची 2022 में महारानी द्वारा सम्मानित किए जाने वालों में शामिल हुए हैं। यह अमृतपाल समेत वहां सिख समुदाय और भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अमृतपाल सिंह मान कई वर्षों से वहां के एनजीओ के साथ मिलकर बेघर, सशस्त्र बलों और कलाकारों को दान और संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोवेंट गार्डन में पंजाब रेस्तरां के एमडी और मालिक अमृतपाल सिंह मान लंदन में काफी मशहूर हैं। 1946 में उनके परदादा जी ने यूनाइटेड किंगडम में पहले पंजाबी रेस्तरां की शुरुआत की थी।
विज्ञापन