फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi address students of royal university of bhutan on second day of his visit

भूटान में जब पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, संडे को भी करना पड़ रहा है लेक्चर अटेंड

Sun, 18 Aug 2019 09:30 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 18 Aug 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
PM Modi address students of royal university of bhutan on second day of his visit
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

भूटान दौरे के अपने दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान में छात्रों के बीत पहुंचें। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय विश्वविद्यालयों में चार हजार से ज्यादा भूटानी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह संख्या अब बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया भूटान को उसके 'ग्रॉस नैशनल हैपीनेस' के कॉन्सेप्ट से जानती है। भूटान ने सामंजस्य, एकजुटता और करुणा की भावना को काफी बेहतर तरीके से समझा है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और युवा हमारी शक्ति हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि वह परीक्षा में तनाव न लें।

विज्ञापन

संडे को भी करना पड़ रहा है लेक्चर अटेंड

प्रधानमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज रविवार का दिन है और आप लोगों को लेक्चर अटेंड करना पड़ रहा है इसलिए मैं बहुत कम शब्दों में अपनी बात रखूंगा। आज मैं भूटान के भविष्य के साथ हूं। मैं आपकी ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं। हम केवल भौगोलिक रूप से नहीं बल्कि सांस्कृति गहराई से जुड़े हुए हैं। भूटान आने वाले किसी भी व्यक्ति को यहां की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की सादगी मोह लेती है। 

विज्ञापन

विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज कई क्षेत्रों में आगे बड़ रहा है। भारत में गरीबी तेजी से कम हो रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण का कार्य पांच साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है। हम नेक्स्ट जेनरेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर 15 अरब डॉलर खर्च करेंगे। भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना आयुष्मान भारत का घर है। इसके तहत 500 मिलियन भारतीयों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। भारत में दुनिया की सबसे सस्ती डेटा कनेक्टिविटी है, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को सशक्त बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध से प्रेरित है एग्जाम वॉरियर्स

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं भूटान के बेस्ट और ब्राइटेस्ट युवाओं के बीच खड़ा हूं। भूटान के प्रधानमंत्री ने बताया कि वह लगातार आप लोगों से बातचीत करते हैं। आपमें से ही कुछ उद्योगपति, कलाकार, वैज्ञानिक और नेता बनेंगे। कुछ दिन पहले मेरे दोस्त और प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा जो मेरे दिल को छू गया। इस पोस्ट में उन्होंने एग्जाम वॉरियर की चर्चा की थी। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपनी पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' में जो कुछ लिखा है वह भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से प्रभावित है। विशेष रूप से सकारात्मकता का महत्व, भय पर काबू पाने और एकता में रहने का। फिर चाहे वह वर्तमान समय के साथ हो या प्रकृति के साथ। आप इस महान देश में जन्मे हैं। प्रकृति आपके बेहद करीब है। हमारे पास चुनौतियां हैं लेकिन हर चुनौती का सामना करने के लिए हमारे पास युवा दिमाग भी है जो इसे कम करने के लिए नए रास्ते निकालेंगे। कोई भी सीमाएं आपके रास्ते को नहीं रोक सकती हैं। 

दोनों देशों की पनबिजली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और भूटान का हाइड्रोपावर और एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग महत्वपूर्ण हैं। मगर इस संबंध की असली ताकत लोग हैं। हमेशा लोग इस संबंध के केंद्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने संबंधों को स्कूल से स्पेस, डिजिटल पेमेंट्स से आपदा प्रबंधन जैसे नए क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहे हैं। इसका सीधा संबंध आप जैसे युवाओं से होगा। उन्होंने कहा कि भारत का चंद्रयान-2 चांद के रास्ते पर है। 2022 में हम भारतीय को भारतीय स्पेसक्राफ्ट से चांद पर भेजेंगे। हमारे लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय गर्व का नहीं है बल्कि राष्ट्रीय विकास और वैश्विक सहयोग का विषय भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed