अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडन, संसद में 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हुए प्रमाणित
{"_id":"5ff6244b8ab2b8551d7cad9f","slug":"live-and-update-us-capitol-under-lockdown-following-violent-protests-by-pro-trump-demonstrators","type":"live","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडन, संसद में 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हुए प्रमाणित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 07 Jan 2021 02:25 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:25 PM IST
खास बातें
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक बुधवार (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी कैपिटल में घुस गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। इन घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मुहर लग गई है। बाइडन की जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को संसद के दोनों सदनों ने प्रमाणित कर दिया है। अब वे 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यकाल से पहले पद से हटाया जा सकता है। इसके लिए 25वें संविधान संशोधन की मदद ली जा सकती है। यह उपराष्ट्रपति और कैबिनेट को एक राष्ट्रपति को हटाने की अनुमति देता है अगर उसे 'अपने कार्यालय की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ' माना जाता है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:18 PM, 07-Jan-2021
20 जनवरी को शपथ लेंगे बाइडन
संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने घोषणा की कि 20 जनवरी को जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।02:12 PM, 07-Jan-2021
बाइडन की जीत हुई प्रमाणित
270 चुनावी मतों के प्रमाणित होने के बाद, इलेक्टोरल कॉलेज में जो बाइडन की जीत प्रमाणित हुई है, जो यह पुष्टि करता है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन
02:04 PM, 07-Jan-2021
अमेरिकी संसद ने एरिजोना के चुनाव नतीजों पर ट्रंप की चुनौती खारिज की
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने एरिजोना में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को दी गयी चुनौती खारिज कर दी है। सीनेट ने बाइडन की एरिजोना में जीत के खिलाफ निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनौती खारिज कर दी है और कहा है कि एरिजोना के नतीजे मान्य हैं। एरिजोना में चुनाव के नतीजों पर रिपब्लिकन सांसद पॉल गोसर और सीनेटर टेड क्रूज ने आपत्ति की थी जिसे छह के मुकाबले 93 मतों से खारिज कर दिया गया।02:02 PM, 07-Jan-2021
सीनेट ने खारिज की पेंसिलवेनिया में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों पर आपत्ति
सीनेट ने बाइडन के लिए पेंसिलवेनिया में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों पर रिपब्लिकन पार्टी की आपत्ति भी खारिज कर दी। सीनेट के सदस्यों ने सात के मुकाबले 92 मतों से इस आपत्ति को नामंजूर कर दिया। सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि किसी भी दूसरे राज्यों के नतीजों को चुनौती नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि पेंसिलवेनिया की चुनौती पर सदन की वोटिंग के बाद बाइडन की जीत पर संसद की औपचारिक मुहर लग जाएगी। सीनेट ने बिना किसी चर्चा के ही पेंसिलवेनिया के वोटों को रद्द करने के प्रयासों को खारिज कर दिया।01:44 PM, 07-Jan-2021
समय से पूर्व खत्म हो सकता है ट्रंप का कार्यकाल
अमेरिका में एक तरफ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को 20 जनवरी को पद की शपथ लेनी है तो दूसरी तरफ देश में अप्रत्याशित अराजकता का माहौल है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 20 जनवरी को ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने से पहले उन्हें पद से हटाया जा सकता है? इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि क्या ट्रंप को अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन का सहारा लेकर हटाना मुमकिन है? इस संशोधन के जरिए राष्ट्रपति की अपनी ही कैबिनेट उन्हें पद से हटा सकती है।12:55 PM, 07-Jan-2021
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को शीघ्र पद से हटाने की मांग की
अमेरिका के अनेक सांसदों ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की है। सांसदों का आरोप है कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को भड़काया जिसके बाद उनके समर्थक कैपिटल परिसर में घुस गए और हंगामा किया और इससे अमेरिकी लोकतंत्र को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 07-Jan-2021
भारी पुलिसबलों की मौजूदगी में अमेरिकी कांग्रेस ने शुरू किया काम
भारी पुलिसबलों की मौजूदगी में कांग्रेस के दोनों सदनों ने बिडेन की इलेक्टोरल कॉलेज की जीत को प्रमाणित करने पर अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा, 'जिन लोगों ने आज कैपिटल परिसर के बाहर हिंसा की, आप नहीं जीते हैं।'11:16 AM, 07-Jan-2021
जानकारियों को इकट्ठा कर रही है एफबीआई
बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, एफबीआई ने कहा, 'उन जानकारियों को प्राप्त किया जा रहा है जिससे उन लोगों की पहचान करने में सहायता मिलेगी जो वाशिंगटन डीसी में सक्रिय रूप से हिंसा भड़का रहे हैं।'FBI says it "is seeking information that will assist in identifying individuals who are actively instigating violence in #WashingtonDC," reports NBC News
— ANI (@ANI) January 7, 2021
10:59 AM, 07-Jan-2021
नेवादा के इलेक्टोरल वोटों को दी गई चुनौती
नेवादा के इलेक्टोरल वोटों को रिपब्लिकन प्रतिनिधियों द्वारा चुनौती दी गई थी, लेकिन किसी भी सीनेटर ने आपत्ति पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसलिए इन वोटों को स्वीकार किया जाता है।10:40 AM, 07-Jan-2021
अमेरिकी कांग्रेस का शर्मनाक दृश्य
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कैपिटल परिसर में हुई हिंसा को लेकर ट्वीट कर कहा, 'अमेरिकी कांग्रेस का शर्मनाक दृश्य। संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर में लोकतंत्र के लिए खड़ा रहता है और अब यह महत्वपूर्ण है कि सत्ता का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित हस्तांतरण होना चाहिए।'Disgraceful scenes in U.S. Congress. The United States stands for democracy around the world and it is now vital that there should be a peaceful and orderly transfer of power.
— Boris Johnson (@BorisJohnson) January 6, 2021