इंडोनेशिया के समुद्र में गिरा विमान, भारतीय पायलट समेत 189 लोगों के मारे जाने की आशंका
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भयानक विमान हादसे में भारतीय पायलट समेत 189 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा लायन एयर का विमान जेटी-610 जावा समुद्र में क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। विमान में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भयानक विमान हादसे में भारतीय पायलट समेत 189 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा लायन एयर का विमान जेटी-610 जावा समुद्र में क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। विमान में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे।
राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने सभी लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सुबह विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने से पहले पायलट ने वापसी का सिग्नल दिया था, लेकिन कुछ देर बाद विमान समुद्र में 30 से 40 फीट गहराई में समा गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।’ फिलहाल विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।
अधिकारियों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जब पायलट ने संपर्क किया तो विमान 5000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, लेकिन कुछ देर बाद ऊंचाई कम होती गई। संपर्क टूटने से ठीक पहले विमान करीब 3650 फीट की ऊंचाई पर था। साथ ही इसकी गति भी बढ़ रही थी।
इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, ‘कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी610 विमान का मलबा मिला है। इसमें विमान की सीटें, आपातकालीन स्लाइड और कुछ टूटे मोबाइल फोन शामिल हैं।’ साथ ही उन्होंने हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की हैं।
एक दिन पहले आई थी तकनीकी खराबी
2004 में कंपनी का विमान हुआ था क्रैश
यह पहला मौका नहीं है जब इंडोनेशियाई की सस्ती हवाई सेवा लायन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 2004 में कंपनी का विमान भारी बारिश के कारण सोलो शहर में क्रैश हो गया था। इस हादसे में 25 लोग मारे गए थे। सुरक्षा कारणों से यूरोपियन यूनियन ने 2007 में लायन एयर के यूरोप में संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसे 2016 में हटाया गया था।
दिल्ली के भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे विमान
जकार्ता। इंडोनेशिया में क्रैश हुए विमान को दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले 31 वर्षीय कैप्टन भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे। भव्य एल्कॉन पब्लिक स्कूल से पढ़े थे और 2009 में ही उन्हें पायलट का लाइसेंस मिला था। इसके बाद उन्होंने एमिरेट्स एयरलाइंस में ट्रेनिंग ली थी। भव्य ने सात साल पहले 2011 में लायन एयर को ज्वाइन किया था। कंपनी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि उनके पास बोइंग-737 उड़ाने का 6000 उड़ान घंटे का अनुभव था।भारत में बोइंग-737 का संचालन करने वाली एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक सुनेजा भारत लौटना चाहते थे। वह गृहनगर होने के नाते दिल्ली में पोस्टिंग चाहते थे।
भारतीय दूतावास ने जताया दुख
जकार्ता में भारतीय दूतावास ने विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है। दूतावास ने ट्वीट किया, ‘लायन एयर विमान हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सबसे दुखद है कि विमान उड़ा रहे भारतीय पायलट भव्य सुनेजा ने भी अपना जीवन खो दिया।’