फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Libya, 32 killed, many buildings burnt in violent clashes

Libya: हिंसक झड़पों में 32 की मौत, कई इमारतें फूंकीं, 2020 में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार हिंसा

Tue, 30 Aug 2022 12:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, त्रिपोली।
एजेंसी, त्रिपोली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:40 AM IST
सार

गत दो दिनों से जारी हिंसा में कई जगहों पर आगजनी और अस्पतालों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। कई इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 2020 में हुए युद्धविराम के बाद ऐसी हिंसा भड़की है।

विज्ञापन
Libya, 32 killed, many buildings burnt in violent clashes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लीबिया में उथल-पुथल के बीच प्रतिद्वंद्वी सरकारों के समर्थकों में हुए संघर्ष के दौरान करीब 32 लोगों के मारे जाने के बाद सोमवार को हालात बिगड़ गए हैं।  प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा और फाति बाशागा के समर्थकों के बीच बढ़ते तनाव के कुछ महीनों के बाद हिंसक झड़प हुई है।

विज्ञापन


हिंसा के बाद फिलहाल राजधानी त्रिपोली में तनावपूर्ण शांति है और सड़कों पर सन्नाटा है। गत दो दिनों से जारी हिंसा में कई जगहों पर आगजनी और अस्पतालों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। कई इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में 2020 में हुए युद्धविराम के बाद ऐसी हिंसा भड़की है। दो साल से सामान्य तौर पर शांति के बाद यहां के हालात बिगड़े हैं। रविवार को सेना और विद्रोही गुटों में जमकर फायरिंग भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिंसक झड़पों में 32 मौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सरकार-असंतुष्टों में बढ़ा गतिरोध

प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबा के पद छोड़ने से इनकार के बाद असंतुष्ट बशाघा समर्थकों के साथ सरकार का गतिरोध काफी बढ़ गया है। वहीं हिंसक झड़पों के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि विश्व शक्तियों ने शांति की अपील की है। दबीबा सरकार के मुताबिक, पश्चिमी शहर में हिंसक झड़पों की रोकथाम के लिए एक बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के बाद संघर्ष बढ़ गया। वहीं बाशाघा ने इस तरह की बातचीत से इनकार करते हुए पीएम दबीबा पर अवैध रूप से प्रशासन चलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed