फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lawmaker introduced a legislation to terminate the designation of Pakistan as a major non nato ally

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी, अमेरिकी कांग्रेस में पेश हुआ यह बिल

Sun, 13 Jan 2019 09:52 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Jan 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
lawmaker introduced a legislation to terminate the designation of Pakistan as a major non nato ally
इमरान खान

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने यूएस कांग्रेस में पाकिस्तान के खिलाफ एक बिल पेश किया है। इस बिल में पाकिस्तान को मिले प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे को खत्म करने की बात है। जानकारी के अनुसार रिपब्लिकन कांग्रेसमैन एंडी ब्रिग्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजनटेटिव्स में प्रस्ताव 73 पेश किया है। जिसमें पाकिस्तान के प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के दर्जे को खत्म करने और दोबोरा यह दर्जा दिए जाने की स्थिति में विशेष शर्तों का उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई करने के लिए इस प्रस्ताव को हाउस ऑफ फॉरन अफेयर्स समिति के पास भेजा गया है। प्रस्ताव में लिखा गया है कि भविष्य में पाकिस्तान को प्रमुख गैर-नौटो सहयोगी के तौर पर दोबारा दर्जा दिए जाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को कांग्रेस के सामने इस बात को प्रमाणित करना होगा कि उसने अपने देश में हक्कानी नेटवर्क की स्वतंत्रता और उसके अभियान को रोकने के लिए जरूरी सैन्य अभियानों को चलाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस के सामने यह भी प्रमाणित करना होगा कि उसने अपने देश में किसी भी रूप या क्षेत्र में हक्कानी नेटवर्क को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध नहीं करवाए हैं। उसे इसका प्रमाण देना होगा कि पाकिस्तान सरकार सक्रिय रूप से अफगानिस्तान सरकार के साथ समन्वय कर रही है ताकि आतंकियों के अभियान को रोका जा सके। जिसमें पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फैला हक्कानी नेटवर्क भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में राष्ट्रपति से कहा गया है कि वह इस बात को प्रमाणित करे कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के वरिष्ठ नेताओं और मध्य स्तर के गुर्गों को गिरफ्तार करने, उनपर मुकदमा चलाने में प्रगति दिखाई है। इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही पाकिस्तान को फिर से प्रमुख गैर नाटो सहयोगी का दर्जा वापस देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed