फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lavrov on US claims of India halting Russian oil imports

Russia: 'ट्रंप के अलावा किसी से नहीं सुना', तेल खरीद पर भारत को लेकर अमेरिका के दावे पर भड़के लावरोव

Wed, 11 Feb 2026 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Feb 2026 09:41 PM IST
सार

Russia: रूस ने ट्रंप के दावे का खंडन किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि न तो भारत के किसी नेता और न ही रूस ने ऐसा कोई आधिकारिक बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका पर दबाव डालने का आरोप लगाया और बताया कि भारत की ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हित और बाजार जरूरतों पर आधारित है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Lavrov on US claims of India halting Russian oil imports
सर्गेई लावरोव, रूसी विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर पलटवार किया। ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, रूस ने इस बात से इनकार किया है कि भारत ने ऐसा फैसला लिया है। 
विज्ञापन


'भारत के किसी नेता ने नहीं दिया बयान'
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संसद में बताया कि उन्होंने ट्रंप के अलावा किसी और से यह नहीं सुना कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा। लावरोव ने कहा कि न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही भारत के किसी दूसरे नेता ने ऐसा कोई बयान दिया है। 
विज्ञापन


'ट्रंप के दावे पर भरोसा नहीं किया जा सकता'
उन्होंने यह भी कहा कि रूस को किसी ने भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि भारत ने तेल आयात रोक दिया है। इसलिए केवल ट्रंप के दावे पर भरोसा नहीं किया जा सकता। रूस ने कहा कि भारत के साथ उसका उर्जा और व्यापार सहयोग मजबूत और लाभदायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'दबाव के लिए विभिन्न तरीके अपना रहा अमेरिका'
लावरोव ने अमेरिका पर यह भी आरोप लगाया कि वह दबाव के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है, ताकि भारत व दूसरे देशों को रूस से सस्ता तेल खरीदने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी उर्जा नीति के तहत भारत जैसे देशों महंगा अमेरिकी ईंधन खरीदने के लिए मजबूर करना चाहता है। 


ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला: ओबामा की क्लाइमेट पॉलिसी को करेगा रद्द, अमेरिका में बढ़ी हलचल

रूस से तेल खरीद पर भारत की स्थिति क्या है?
भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि उसने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है या नहीं। भारत कई बार कह चुका है कि उसकी उर्जा नीति राष्ट्रीय हित और बाजार की जरूरतों पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर। इसलिए रूस के विदेश मंत्री लावरोव का कहना है कि ट्रंप दावा करने वाले अकेले व्यक्ति हैं और ऐसा कोई आधिकारिक फैसला भारत या रूस की ओरसे नहीं लिया गया है। 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed