{"_id":"5dcfb7b18ebc3e54ac7bba90","slug":"laurent-simons-gets-bachelor-degree-in-age-of-9-from-tue-in-belgium","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्जियम: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बनेगा नौ साल का लड़का, यूनिवर्सिटी ने बताया- असाधारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बेल्जियम: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बनेगा नौ साल का लड़का, यूनिवर्सिटी ने बताया- असाधारण
Sat, 16 Nov 2019 02:17 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, ब्रसेल्स
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Laurent Simons
- फोटो : Social Media
यूरोपीय देश बेल्जियम में नौ साल का बच्चा अगले महीने इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त करेगा। यूनिवर्सिटी ने बच्चे को असाधारण प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
विज्ञापन
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के आइंडहोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लॉरेंट सिमंस की उम्र मात्र नौ साल है। वह दिसंबर में स्नातक की डिग्री प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
लॉरेंट के पिता एलेक्जेंडर सिमोंस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने की योजना है। वह मेडिकल की डिग्री भी लेना चाहता है।
विज्ञापन
लॉरेंट के माता-पिता से जब उसकी विलक्षणता के बारे में पूछा गया तब लिंडा ने मजाक में कहा कि मैंने गर्भावस्था के दौरान बहुत सारी मछली खा ली थी। इसलिए उसका दिमाग तेज है।
विश्वविद्यालय ने अन्य छात्रों की तुलना में लॉरेंट को अपना पाठ्यक्रम तेजी से पूरा करने की अनुमति दी है। विश्वविद्यालय के स्नातक डिग्री के शिक्षा निदेशक सोजर्ड हल्शोफ ने कहा कि यह सामान्य नहीं है।
सोजर्ड ने कहा कि विशेष छात्र जिनके पास ऐसा करने के लिए अच्छे कारण हैं उनके लिए एक समायोजित कार्यक्रम की व्यवस्था की जा सकती है। उसी तरह से हम शीर्ष खेल में भाग लेने वाले छात्रों की मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि लॉरेंट सबसे तेज दिमाग वाला छात्र है वह बहुत बुद्धिमान है।