फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Latest launch of SpaceX's Starship deploys 8 dummy satellites, then splashes down into Indian Ocean

SpaceX: स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में तैनात किए आठ डमी सैटेलाइट, हिंद महासागर में उतरा विशाल रॉकेट स्टारशिप

Wed, 27 Aug 2025 08:01 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Aug 2025 08:01 AM IST
सार

SpaceX: स्पेसएक्स ने अपने रॉकेट स्टारशिप का सफल परीक्षण किया और पहली बार आठ डमी उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे। स्टारशिप करीब एक घंटे तक पृथ्वी की कक्षा में रहा और फिर हिंद महासागर में सुरक्षित उतर गया।

विज्ञापन
Latest launch of SpaceX's Starship deploys 8 dummy satellites, then splashes down into Indian Ocean
स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्पेसएक्स ने मंगलवार रात को अपने विशाल रॉकेट स्टारशिप का नया परीक्षण किया और पहली बार एक परीक्षण पेलोड (आठ डमी सैटेलाइट) को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक तैनात किया। योजना के अनुसार अंतरिक्ष में करीब एक घंटे तक घूमने के बाद स्टारशिप हिंद महासागर में उतर गया।
विज्ञापन


स्टारशिप ने दक्षिण टेक्सस में स्थित स्पेसएक्स के लॉन्च स्थल 'स्टारबेस' से शाम साढ़े छह बजे के बाद उड़ान भरी। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट का दसवां परीक्षण था। स्पेसएक्स और नासा भविष्य में चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं।  
विज्ञापन

   

ये भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ नीति: डिजिटल टैक्स लगाने वालों पर गिरेगी गाज; मनोवैज्ञानिकों ने जताया दिमागी बीमारी का अंदेशा

नासा की ओर से इस दशक के अंत तक चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए दो स्टारशिप रॉकेट तैयार किए जा रहे हैं। स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क का एलन मस्क का आखिरी लक्ष्य मंगल ग्रह तक मानव को पहुंचाना है।  

परीक्षण में सुपर हेवी बूस्टर को भी सफलतापूर्व वापस लाया गया, जो अटलांटिक महासागर में उतरा। इसके लैंडिंग के लिए विशेष इंजन जलने की प्रक्रिया (लैंडिंग-बर्न) का परीक्षण किया गया। 


स्टारशिप पृथ्वी की कक्षा में घूमता रहा। टेक्सस में दिन से रात हुई, फिर दोबारा दिन आ गया। उसके बाद योजना के मुताबिक यह हिंद महासागर में उतरा। समुद्र में उतरने से पहले उसके इंजन चालू हुए। इससे उसका मुंह ऊपर की तरफ हो गया और वह सीधा पानी में जाकर उतरा। 

ये भी पढ़ें: 'हम साथ मिलकर काम करेंगे', ट्रंप ने छह लाख चीनी छात्रों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी

एक साल तक कई बार असलफल होने के बाद यह सफल  परीक्षण हुआ है। जनवरी और मार्च में हुए दो परीक्षण उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद खत्म हो गए थे और उनका मलबा समुद्र में गिर गया था। मई में हुआ नौवां परीक्षण भी असफल हो गया था, जब स्पेसक्रॉफ्ट संतुलन खो बैठा और टूटकर बिखर गया था। 

स्पेसएक्स ने इसके बाद सुपर हेवी बूस्टर को फिर से डिजाइन किया, जिसमें बड़े और मजबूत पंख लगाए गए ताकि वह ज्यादा स्थिर हो सके। इस महीने कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed