{"_id":"5ff046fb8ebc3e3c9429e569","slug":"lashkar-e-taiba-terrorist-zaki-ur-rahman-lakhvi-arrested-in-terror-funding-case-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक : 26\/11 हमले का मास्टरमाइंड जकीर-उर-रहमान लखवी टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक : 26/11 हमले का मास्टरमाइंड जकीर-उर-रहमान लखवी टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार
Sat, 02 Jan 2021 03:42 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
लश्कर का टॉप कमांडर है लखवी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकी-उर-रहमान लखवी को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोधी विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। लखवी को साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी है, जिसे पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा था कि एफएटीएफ के एक्शन प्लान के 27 में से सिर्फ 21 बिंदुओं पर काम किया गया है। इसमें छह बिंदुओं पर काम नहीं किया गया है। भारत ने आगे कहा कि यह बात साफ तौर पर जाहिर है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादी इकाइयों और लोगों को पनाह दे रहा है।