फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   landslide in Myanmar, more than 50 feared to kill

म्यांमार के उत्तरी काचिन क्षेत्र में भूस्खलन, 50 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

Tue, 23 Apr 2019 04:27 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 23 Apr 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
landslide in Myanmar, more than 50 feared to kill
म्यांमार में भूस्खलन

म्यामांर के उत्तरी काचिन प्रांत में एक खदान के भीतर सोमवार को हुए भूस्खलन से 50 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि खनिकों के साथ करीब 40 वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


काचिन में हाकंट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया मलबे में 54 लोगों के आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि उनके बचने की आशंका क्षीण है। अब तक दो शवों को निकाला गया है। सूचना मंत्रालय ने घटना और लापता लोगों की संख्या की पुष्टि की है और कहा कि म्यामां थूरा जेम्स और श्वे नगर को कुअंग कंपनियां खुदाई करती हैं।
विज्ञापन


चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में खदान से बेशकीमती रत्न-पत्थर निकाले जाते हैं। खुदाई के लिहाज से इस तरह की खदान को काफी खतरनाक माना जाता है। हरे रंग के कीमती पत्थर की खुदाई में हर साल यहां दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है। चीन में इन रत्नों की बहुत मांग है। म्यांमार में नवंबर 2015 में हुए भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed