फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait government resigned to end the deadlock with the opposition MPs

कुवैत : विपक्षी सांसदों के साथ गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार ने दिया इस्तीफा, वित्तीय सुधार भी रुके

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कुवैत
एजेंसी, कुवैत Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
सार

दूसरी बार जब प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद अल-सबा के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल निर्वाचित संसद के साथ विवाद में इस्तीफा दे दिया। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा, जो राज्य के मामलों में अंतिम फैसला लेते हैं वे कैबिनेट के इस्तीफे स्वीकार करेंगे या नहीं। पिछली सरकार जनवरी में इस्तीफा देने के बाद मार्च में गठित की गई थी।
 

विज्ञापन
Kuwait government resigned to end the deadlock with the opposition MPs
कुवैत - फोटो : ANI

विस्तार

सोमवार को देश में सत्तारूढ़ अमीर को कुवैत की सरकार ने इस्तीफा सौंप दिया है। स्थानीय अखबारों के मुताबिक यह कदम विपक्षी सांसदों के साथ गतिरोध को खत्म करने के लिए उठाया गया है ताकि वित्तीय सुधारों में कोई बाधा पैदा न हो सके। यह दूसरी बार जब प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद अल-सबा के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल निर्वाचित संसद के साथ विवाद में इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


विपक्ष के साथ कई मुद्दों पर जारी था विरोध, वित्तीय सुधार भी रुके
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा, जो राज्य के मामलों में अंतिम फैसला लेते हैं वे कैबिनेट के इस्तीफे स्वीकार करेंगे या नहीं। पिछली सरकार जनवरी में इस्तीफा देने के बाद मार्च में गठित की गई थी।
विज्ञापन


कई विपक्षी सांसदों ने कोविड-19 महामारी और भ्रष्टाचार से निपटने समेत कई मुद्दों पर प्रीमियर से पूछताछ करने पर जोर दिया है। इस विवाद को लेकर विधायी कामकाज रुक गया है। इसी विवाद को खत्म करने के लिए कुवैत की सरकार ने इस्तीफे का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed