फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire

कुवैत अग्निकांड: हादसे के वक्त सो रहे थे लोग, दम घुटने से गईं कई जानें; विदेश राज्य मंत्री ने संभाला मोर्चा

Thu, 13 Jun 2024 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 08:39 AM IST
सार

Kawait Fire: प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग में घायल हुए भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश पहुंचाने के कार्य में सहयोग के लिए कुवैत रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
Kuwait - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Kuwait Fire Accident News: दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से करीब 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 40 से ज्यादा भारतीय बताए जा रहे हैं। बाकी पाकिस्तान, फिलीपिन, मिस्र, नेपाल के नागरिक थे। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस बीच घायल भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच गए। यहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग हादसे में घायल हुए लोगों की सहायता के प्रयासों और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीरों की शीघ्र वतन वापसी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए कुवैत पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kuwait: कुवैत रवाना हुए विदेश राज्य मंत्री; PM ने किया मुआवजे का एलान, भीषण हादसे में 40 भारतीयों की मौत

कुवैत रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। बाकी स्थिति तब स्पष्ट होगी, जब हम वहां पहुंचेंगे। दिल्ली हवाई अड्डे पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कीर्तिवर्धन ने कहा कि हमने कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक की। यह इस बहुत दुखद त्रासदी है। हम पल पल पर नजर बनाए हुए हैं। बाकी स्थिति तब स्पष्ट होगी जब हम वहां पहुंचेंगे।

Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
Kuwait - फोटो : PTI

जान गंवाने वालों के शवों को वापस लाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि पीड़ित ज्यादातर जले हुए हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि वायु सेना का एक विमान स्टैंडबाय पर है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, परिजनों को सूचित किया जाएगा और हमारा वायु सेना का विमान शवों को वापस लाएगा।

उन्होंने कहा कि कल रात हमारे पास जो ताजा आंकड़े आए, उनमें हताहतों की संख्या 48-49 के आसपास है, जिनमें से 42 या 43 भारतीय बताए जा रहे हैं। इस बीच कुवैत में भारतीय दूतावास घटना में प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए एक हेल्पलाइन +965-65505246 (व्हाट्सएप और नियमित कॉल) स्थापित की है।

Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
अहम बैठक - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने की अहम बैठक, मुआजवे का एलान
प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस घटना के बाद स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी घोषित की।

Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
Kuwait - फोटो : PTI

विदेश मंत्री ने की कुवैती समकक्ष से बात, की यह अपील
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फोन पर अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की अपील की कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजे जाएं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,  'कुवैत में आग लगने की घटना पर कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। हमें आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।'

Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
Kuwait - फोटो : PTI

हताहत हुए भारतीयों में ज्यादातर केरल के
मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए भारतीयों में ज्यादातर केरल के हैं। ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने की वजह से हुई। हादसे वक्त वे सभी सो रहे थे। हालांकि, कई लोगों को बचा भी लिया गया। उन्होंने बताया कि आग कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नेट के मंगफ क्षेत्र में छह मंजिला इमारत की रसोई में लगी। इमारत में एक ही कंपनी के 195 मजदूर रहते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में अधिकतर केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच थी। संबंधित इमारत को एनबीटीसी समूह ने किराए पर ले रखा था।

Kuwait Fire Accident Mos MEA Kirti Vardhan Singh To Leave For Kuwait AS Several Indian Killed in Building Fire
Kuwait - फोटो : PTI

आग की घटना की जांच के आदेश दिए
कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल सबाह ने आग की घटना की जांच के आदेश दिए और अल-मंगफ इमारत के मालिक तथा चौकीदार को पकड़ने के निर्देश जारी किए। वहीं, कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने भी अधिकारियों को भीषण आग की जांच करने का आदेश दिया और त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। देश के युवराज शेख सबाह खालिद अल-हमद अल-सबाह और प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed