{"_id":"5f0e41d37e93ba397d37e340","slug":"kp-sharma-oli-and-prachanda-resumes-round-of-talks-after-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: ओली-प्रचंड में छह दिन बाद वार्ता का दौर फिर शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: ओली-प्रचंड में छह दिन बाद वार्ता का दौर फिर शुरू
Wed, 15 Jul 2020 05:07 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच पार्टी को टूटने से बचाने के लिए मंगलवार को छह दिन बाद बातचीत का दौर फिर शुरू हुआ। प्रचंड के प्रेस सलाहकार ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष ओली और प्रचंड ने आखिरी बार आमने-सामने की वार्ता पिछले बुधवार को की थी।
अब नए दौर की बातचीत शुक्रवार को स्थायी समिति की होने वाली अहम बैठक से पहले हो रही है। उम्मीद है कि इस बैठक में 68 वर्षीय प्रधानमंत्री का राजनीतिक भविष्य तय हो सकता है। ओली पहले आरोप लगा चुके हैं कि उनके विरोधी भारत की मदद से उन्हें पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।