फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   korean air peanut allergy will not serve peanut to passengers heather cho was sent to jail

कोरियन एयरलाइंस और मूंगफली से एलर्जी, संस्थापक को बोर्ड से निकाला, उपाध्यक्ष को हुई थी जेल

Tue, 02 Apr 2019 11:56 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
korean air peanut allergy will not serve peanut to passengers heather cho was sent to jail
कोरियन एयर - फोटो : Twitter
दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी विमानन कंपनी कोरियन एयर में हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को मूंगफली परोसने पर हुए विवाद के बाद कंपनी ने आखिरकार मूंगफली से तौबा कर ली है। कोरियन एयरलाइंस की ओर से रविवार को बयान जारी कर कहा गया है कि अब विमान यात्रा के दौरान वह यात्रियों को मूंगफली नहीं परोसेगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि वह धीरे-धीरे मेन्यू से उस हर चीज को हटा देगी जिसमें मूंगफली का इस्तेमाल किया गया हो। बता दें कि कोरियन एयरलाइंस में पांच साल पहले 2014 में मूंगफली से जुड़े विवाद की वजह से कंपनी की उपाध्यक्ष हीथर चो को एक साल जेल की सजा मिली थी। अब पिछले बुधवार को कंपनी के संस्थापक और हीथर के पिता चो यांग हो को कंपनी बोर्ड से हटा दिया गया।
विज्ञापन

मूंगफली के कारण दो यात्री नहीं चढ़े

मूंगफली के कारण ही इसी महीने सियोल में दो यात्रियों को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया। सियोल में जिन दो यात्रियों को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया उन्हें मूंगफली से एलर्जी थी। उन्होंने कंपनी से गुजारिश की थी कि उनके आस-पास बैठे किसी यात्री को मूंगफली ना परोसी जाए। कंपनी ने इस अनुरोध को नहीं माना था जिसकी वजह से दोनों को यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। बाद में कोरियन एयरलाइंस ने अपनी गलती मानी और उनसे माफी मांगी। लेकिन अब कंपनी ने यात्रा के दौरन मूंगफली नहीं परोसने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन

फ्लाइट अटेंडेंट को हीथर ने जड़ा थप्पड़

मूंगफली को लेकर कोरियन एयर में विवाद 2014 में शुरू हुआ था। न्यूयॉर्क से उड़ान भरने वाली कंपनी की एक विमान में कंपनी की उपाध्यक्ष हीथर चो भी सवार थीं। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने हीथर को मूंगफली का पैकेट सर्व किया को वह इससे नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि विमान की फर्स्ट क्लास में मूंगफली प्लेट में निकालकर परोसी जानी चाहिए थी। इस कहासुनी में उनका पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट को थप्पड़ मार दिया। मामला कोर्ट पहुंचा जहां इस व्यवहार के लिए उन्हें 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हीथर चो के थप्पड़ की गूंज

हीथर चो के थप्पड़ की गूंज दुनिया भर में गूंजी। एयरलाइंस और हीथर की दुनियाभर में आलोचना हुई। इससे उनके पिता चो यांग हो की कंपनी में हैसियत कमजोर होती गई। पांच साल बाद पिछले बुधवार को चो को बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। चो पर कई अन्य आरोप थे। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो साल 2014 के थप्पड़ कांड की उनके कंपनी के बोर्ड से बाहर होने में बड़ी भूमिका रही है। 

एयरलाइंस की आमदनी 77 हजार करोड़ रुपये

दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी कोरियन एयर का रेवेन्यू 77 हजार करोड़ रुपए (2017 के आंकड़े) है। कंपनी के पास 166 विमान हैं जो 44 देशों के 124 शहरों में अपनी सेवाएं मुहैया कराते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed