{"_id":"5f9a8c798ebc3ea965637efc","slug":"knife-attack-in-france-one-killed-several-injured-in-knife-attack-southern-french-city-of-nice","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के चर्च में तीन की निर्मम हत्या, महिला का गला काटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस के चर्च में तीन की निर्मम हत्या, महिला का गला काटा
Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM IST
सार
- नीस शहर के मेयर ने कहा आतंकी घटना, हमलावर ने लगाए ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पैगंबर कार्टून विवाद में एक शिक्षक की गला काटकर हत्या के बाद फ्रांस में अब इसी तरह की एक और आतंकी वारदात सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। इस बार फ्रांस के नीस शहर स्थित एक चर्च में हमलावर ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए एक महिला का गला काट दिया और दो अन्य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन
फ्रांस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रॉसी ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि यह घटना शहर के सबसे बड़े नोट्रे जेम चर्च में हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावर बार बार अल्लाहू अकबर का नारा नगा रहा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है जबकि इसमें कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस और एक फ्रांसीसी नेता ने माना है कि महिला की हत्या गला काटकर की गई है। चर्च के भीतर मारे गए लोगों में से एक चर्च का वार्डन है। एस्ट्रॉसी ने बताया कि महिला ने चर्च के अंदर से भागने की कोशिश की थी और वह 19वीं सदी की नेयो-गॉथिक इमारत के करीब भी पहुंच गई थी लेकिन बच नहीं पाई। उन्होंने बताया, पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली मारी और फिर उसे जीवित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस्लामी-फासीवाद को खत्म करने का वक्त
फ्रांस में नीस शहर के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रॉसी ने कहा- बहुत हो गया, फ्रांस के लिए अब समय है कि वह शांति के कानून से खुद को पूरी तरह मुक्त करे ताकि हमारे देश से इस्लामी-फासीवाद का सफाया किया जा सके। उन्होंने कहा, पीड़ितों को बेहद क्रूर ढंग से मारा गया है। उधर फ्रांसीसी परिषद के एक प्रतिनिधि ने मुस्लिम आस्था को लेकर हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
सांसदों ने रखा मौन, मैक्रों बोले- सख्ती करेंगे
नीस में हुई आतंकी घटना के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद नीस शहर के लिए कूच कर गए। जबकि आंतरिक (गृह मंत्री) जेराल्ड डारमेनिन ने आपात बैठक बुला ली है। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस घटना के बाद पूरे देश में सख्ती बरती जाएगी। पेरिस में नेशनल असेंबली के भीतर सांसदों ने पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाते हुए एक मिनट का मौन रखा।
कुछ दिन पहले एक टीचर की कर दी गई थी हत्या
नीस में यह हमला तब हुआ है जब फ्रांस चेचन मूल के एक व्यक्ति द्वारा फ्रांसीसी स्कूल शिक्षक सैमुअल पैटी की गला काटकर हुई हत्या को लेकर दुख मना रहा है। पैटी की हत्या के मामले में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के रडार पर वे लोग भी हैं जिन्होंने पैटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। पैटी अभिव्यक्ति की आजादी बढ़ाते वक्त मुस्लिम धर्मगुरु का कार्टून दिखाया था।
पीएम मोदी ने की हमले की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के समय में हुए फ्रांस में आतंकी हमलों की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने आज फ्रांस के एक चर्च में हुए हमले पर भी खेद जताया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत हमेशा फ्रांस के साथ खड़ा है।
गौरतलब है कि फ्रांस में पिछले दिनों एक उग्रवादी ने पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी थी। शिक्षक ने उग्रवादी की बेटी को वो कार्टून दिखाया था, इस पर उग्रवादी ने शिक्षक की गला काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर बवाल अब भी शांत नहीं हुआ है। इस पूरे मामले पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया के बाद से कुछ मुस्लिम देशों ने कडा रुख अपनाया और इस पूरे मामले में मैक्रों की आलोचना की।
हालांकि अभी ताजा घटना का संदर्भ स्पष्ट नहीं है और नीस के अधिकारियों ने फिलहाल इसे केवल एक आतंकवादी हमला करार दिया है पर शिक्षक का सिर कलम किए जाने के बाद हुई इस घटना ने फ्रांस में तनाव को और बढ़ा दिया है।
Three people killed, including a woman who was decapitated, in the knife attack in the French city of Nice, says police. The city's mayor describes the incident as "terrorism": Reuters https://t.co/VCMumIAAt6
— ANI (@ANI) October 29, 2020