फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King of Jordan said terrorist organization IS is regrouping

जॉर्डन के राजा ने कहा, फिर से संगठित हो रहा है आतंकी संगठन आईएस

Wed, 15 Jan 2020 02:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 02:01 AM IST
सार

  • किंग अब्दुल्लाह बोले, पश्चिमी इराक में भी सक्रिय हो रहा आतंकी संगठन
  • किंग अब्दुल्लाह ने कहा, तुर्की का कदम असमंजस बढ़ा रहा

विज्ञापन
King of Jordan said terrorist organization IS is regrouping
जॉर्डन के राजा  किंग अब्दुल्लाह (फाइल फोटो)

विस्तार

जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्लाह ने खाड़ी देशों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दोबारा संगठित होने की जानकारी देकर पश्चिमी जगत को चौंका दिया है। उन्होंने फ्रांसीसी टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यह कुख्यात संगठन सिर्फ दक्षिण सीरिया में ही नहीं बल्कि पश्चिमी इराक में भी सक्रिय हो रहा है।

विज्ञापन


जॉर्डन के राजा ने कहा कि हमें आईएस के नए सिरे से उभरने से निपटने के इंतजाम करना होंगे, क्योंकि इस संगठन के कई विदेशी लड़ाके अब सीरिया से लीबिया का रुख कर चुके हैं। उन्होंने इस्लामिक स्टेट को रोकने के लिए यूरोप को खासतौर पर ध्यान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


किंग अब्दुल्लाह ने कहा, लीबिया की सीमा यूरोप के देशों से लगती है, इसलिए 2020 में यूरोप के लिए यह चर्चा का विषय होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीरिया के इदलिब शहर से भागे लड़ाके उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में ही हैं और यूरोप व इस देश के बीच में भूमध्य सागर ही है जिसे पार कर ये लड़ाके यूरोप में प्रवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की का कदम असमंजस बढ़ा रहा

किंग अब्दुल्लाह ने कहा कि लीबिया के गृहयुद्ध को रोकने के नाम पर तुर्की ने जिस तरह से वहां पर सेना भेजने का फैसला किया है उससे क्षेत्र में असमंजस के हालात बढ़ रहे हैं।

मध्य-पूर्व में शांति और स्थिरता के लिहाज से अहम जॉर्डन अब तक पड़ोसी सीरिया के 13 लाख शरणार्थियों को जगह दे चुका है। उन्होंने कहा कि तुर्की का कदम यूरोप के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed