फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   king Charles pledges additional duty to protect faith diversity of UK

Londan: महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद नए सम्राट किंग चार्ल्स गद्दी संभालने के बाद बोले-सभी समुदायों की करेंगे

Sat, 17 Sep 2022 03:07 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 03:07 PM IST
सार

चार्ल्स कहा कि उनकी ईसाई मान्यताओं में उनके दिल में प्यार है और वह उन लोगों का सम्मान करते हैं जो अन्य धर्मों का पालन करते हैं, साथ ही साथ जो धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के अनुसार अपना जीवन जीना चाहते हैं। .
 

विज्ञापन
king Charles pledges additional duty to protect faith diversity of UK
किंग चार्ल्स - फोटो : ANI

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्धितीय की मौत के बाद बीते शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी काउंसिल ने किंग चार्ल्स  को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया। ब्रिटेन के नए राजा के तौर पर देश की धार्मिक विविधता और राष्ट्रमंडल के विभिन्न समुदाय की संप्रभुता की रक्षा करने के अतिरिक्त कर्तव्य का संकल्प लिया।
विज्ञापन


चार्ल्स ने बकिंघम पैलेस के बाउ रूम में शुक्रवार शाम को विभिन्न धर्मों एवं संप्रदायों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हमेशा से विचार रहा है कि ब्रिटेन विभिन्न समुदायों का समुदाय है। आंग्ल ईसाई संप्रदाय के प्रति प्रतिबद्ध चार्ल्स ने कहा कि वह सभी आस्थाओं की रक्षा करने और अपनी प्यारी मां द्वारा तैयार किए गए आधार को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

विभिन्न धर्मों-संप्रदायों के करीब 30 नेताओं को संबोधित करते हुए चार्ल्स ने कहा कि, ब्रिटेन को लेकर मेरा हमेशा से विचार रहा है कि यह समुदायों का समुदाय हो। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि एक ऐसा अतिरिक्त कर्तव्य है जिसे औपचारिक रूप से अपेक्षाकृत कम मान्यता दी गई है लेकिन इसे किसी भी तरह से कम हीं समझा जा सकता है। यह कर्तव्य हमारे देश की विविधता की रक्षा करना है, जिसमें विभिन्न आस्थाओं और धर्मों, संस्कृतियों, परंपराओं एवं विश्वास के जरिये उनके अनुपालन की रक्षा करना शामिल है। उन्होंने कहा कि विविधता केवल हमारे देश के कानूनों में समाहित नहीं है बल्कि यह मेरी आस्था से भी जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के चर्च के सदस्य के रूप में चार्ल्स कहा कि उनकी ईसाई मान्यताओं में उनके दिल में प्यार है और वह उन लोगों का सम्मान करते हैं जो अन्य धर्मों का पालन करते हैं, साथ ही साथ जो धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के अनुसार अपना जीवन जीना चाहते हैं। .

73 वर्ष के हैं चार्ल्स
प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 25 साल की उम्र में संभाला था सिंहासन
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन का शासन संभाला था। उस समय  उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed