फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles III arrives in Canada to underscore its sovereignty after Trump annexation threats

Canada-US Relations: कनाडा पहुंचे किंग चार्ल्स, ट्रंप से तल्खी के बीच कनाडाई संसद में देंगे ऐतिहासिक भाषण

Tue, 27 May 2025 07:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 27 May 2025 07:20 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात के बीच, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III सोमवार को ओटावा पहुंचे। पीएम मार्क कार्नी ने उन्हें संसद के नए सत्र में 'स्पीच फ्रॉम द थ्रोन' देने का न्योता दिया है। 

विज्ञापन
King Charles III arrives in Canada to underscore its sovereignty after Trump annexation threats
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III सोमवार को कनाडा की राजधानी ओटावा पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे वक्त हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात कर रहे हैं। इसी के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किंग चार्ल्स को संसद के नए सत्र में स्पीच फ्रॉम द थ्रोन देने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

बता दें कि स्पीच फ्रॉम द थ्रोन वह भाषण होता है जिसमें सरकार अपना एजेंडा जनता के सामने रखती है। आमतौर पर यह भाषण गवर्नर जनरल देते हैं, लेकिन कभी-कभी सम्राट खुद भी यह भाषण देते हैं। किंग चार्ल्स की मां, रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने 70 साल के शासन में सिर्फ दो बार ऐसा किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Niti Aayog: एमएसएमई में मझोले उद्योग पिछड़े, सिर्फ 0.3% का योगदान; नीति आयोग ने गिनाईं 7 बड़ी चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटावा पहुंचने पर किंग चार्ल्स का भव्य स्वागत

ओटावा पहुंचने पर किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला का गवर्नर जनरल मैरी साइमन, प्रधानमंत्री कार्नी और रॉयल कैनेडियन ड्रैगून्स के 25 सैनिकों के सम्मान गार्ड ने स्वागत किया। किंग चार्ल्स इस सैन्य रेजीमेंट के कर्नल-इन-चीफ भी हैं। इस मौके पर गवर्नर जनरल मैरी साइमन ने कहा कि राजा की यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि हम कौन हैं और हमारी अलग राष्ट्रीय पहचान क्या है।

ये भी पढ़ें:- North Korea: 'यह परमाणु युद्ध की तैयारी'; गोल्डन डोम प्रोजेक्ट को लेकर अमेरिका के विरोध में उतरा उत्तर कोरिया

कनाडा बनाम अमेरिका
कनाडा के लोग आमतौर पर राजशाही को लेकर बहुत भावुक नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्नी अमेरिका से फर्क दिखाने को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि किंग का दौरा कनाडा की स्वतंत्रता और संप्रभुता को साफ तौर पर दर्शाता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह ऐतिहासिक सम्मान हमारी संवैधानिक परंपरा और पहचान को दिखाता है। यह इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस (स्थानीय) लोगों के मेल से बनी हमारी एकता को भी दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed