North Korea: 'यह परमाणु युद्ध की तैयारी'; गोल्डन डोम प्रोजेक्ट को लेकर अमेरिका के विरोध में उतरा उत्तर कोरिया
अमेरिकी राष्ट्रपकि डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्रजोक्ट को मंजूरी देने के बाद इस प्रोजेक्ट का विरोध शुरू हो चुका है। जहां चीन के बाद अब उत्तर कोरिया ने भी इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही अमेरिका के इस प्रोजेक्ट को खतरनाक और धमकी भरा बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर अपना कड़ा विरोध जताते हुए इस प्रोजेक्ट को बहुत ही खतरनाक और धमकी भरा पहल बताया है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिकन स्टडीज ने इस प्रोजेक्ट को अमेरिका फर्स्ट की सोच, अहंकार और मनमानी का उदाहरण बताया। साथ ही ये भी कहा कि यह अंतरिक्ष से परमाणु युद्ध शुरू करने की तैयारी जैसी है।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते 20 मई को गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्रोजेक्ट के डिजाइन को मंजूरी दी। साथ ही इसके लिए एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता की नियुक्ति भी की। यह प्रोजेक्ट लगभग 175 अरब डॉलर का है और इसका मकसद अमेरिका को मिसाइल हमलों से बचाना है।
ये भी पढ़ें:- क्या है US की गोल्डन डोम योजना: जिसके लिए 14.5 लाख करोड़ खर्चने को तैयार ट्रंप; किस खतरे से सुरक्षा की तैयारी?
क्या है गोल्डन डोम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल मार्च में अमेरिकी संसद में दिए अपने भाषण में इस्राइल के आयरन डोम सुरक्षा कवच की तर्ज पर ही अपने देश में एक गोल्डन डोम बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद बीते मंगलवार को उन्होंने इस सिस्टम के निर्माण को लेकर मंजूरी भी दे दी। अमेरिका के पास फिलहाल ऐसी कोई सुरक्षा प्रणाली नहीं है, जिसके जरिए वह आधुनिक समय की हाइपरसोनिक मिसाइलों, ड्रोन हमलों की बाढ़ का सामना कर सके।
गोल्डन डोम कितना कारगर?
देखा जाए तो इस प्रोजेक्ट के तहत अमेरिका दुनिया भर की कक्षा में सैकड़ों उपग्रहों का नेटवर्क तैयार करेगा, जिनमें आधुनिक सेंसर और इंटरसेप्टर होंगे। इनका काम होगा किसी भी दुश्मन देश, जैसे चीन, ईरान, उत्तर कोरिया या रूस से छोड़े गए मिसाइलों को उड़ान भरते ही नष्ट कर देना।
ये भी पढ़ें:- Golden Dome: गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम में शामिल हो सकता है कनाडा, मार्क कार्नी की ट्रंप से हुई बात
चीन भी जता चुका है विरोध
अब ऐसे में अमेरिका के गोल्डन डोम का विरोध दुनियाभर में होना शुरू हो चुका है। उत्तर कोरिया से पहले चीन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। चीन ने अमेरिका से इसे तुरंत बंद करने की अपील भी की है। वहीं उत्तर कोरिया और चीन दोनों का मानना है कि यह परियोजना वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.