{"_id":"65fb192182c808653b075d1f","slug":"khyber-pakhtunkhwa-cm-ali-amin-gandapur-advises-people-to-hit-officials-asking-for-bribes-with-bricks-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ali Gandapur: 'मेरा नाम लेकर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी का सिर फोड़ दो'; इमरान की पार्टी के CM की जनता को सलाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ali Gandapur: 'मेरा नाम लेकर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी का सिर फोड़ दो'; इमरान की पार्टी के CM की जनता को सलाह
Wed, 20 Mar 2024 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खैबर पख्तूनख्वा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:43 PM IST
सार
इमरान खान की पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने रिश्वतखोरी से निपटने के लिए लोगों को हिंसा का सहारा लेकर त्वरित न्याय करने की सलाह दी है। जिसके बाद उनके बयान की आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सीएम अली अमीन गंडापुर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सीएम अली अमीन गंडापुर ने रिश्वतखोरी से निपटने के लिए जनता को गजब की सलाह दी है। उन्होंने डेरा इस्माइल खान के एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों को ईंट से मारने की सलाह दी है। हालांकि उनकी इस सलाह ने वहां विवाद खड़ा कर दिया है। उन पर लोगों को भड़काने के आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि गंडापुर अपने बयानों के लिए अक्सर विवादों में रहते हैं। वे जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेता हैं।
विज्ञापन
क्या बोले अमीन अली गंडापुर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े अली अमीन गंडापुर ने ये बयान अपने गृह जिले डेरा इस्माइल खान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिया। अपने संबोधन में उन्होंने रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों से निपटने के लिए जनता से हिंसा का सहारा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा,'लोगों! रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के सिर पर ईंट मारो और रिश्वत मांगने वाले किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी का सिर मेरा नाम लेकर फोड़ दो।' उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम में दी गई शिक्षा के मुताबिक, रिश्वत हराम है। रिश्वत लेने और देने वाले दोनों की नरक की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
अब हो रही आलोचना
वहीं, गंडापुर के इस बयान की व्यापक आलोचना हो रही है। उनके इस तरह से नागरिकों को त्वरित न्याय की सलाह से इसके नतीजों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि कानून को दरकिनार करके हिंसा का सहारा लेने की उनकी सलाह अराजकता और प्रतिशोध की संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन
मरियम नवाज पर की थी विवादित टिप्पणी
यह पहली बार नहीं है जब गंडापुर विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विवादित बयान देने के कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई थी। साल 2021 में उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता मरियम नवाज के खिलाफ लैंगिक टिप्पणी की थी। साथ ही हिंसात्मक धमकी भी दी थी।