फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khalistani supporters clash with each other in San Francisco, video goes viral

Viral Video: सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी समर्थक आपस में ही भिड़े, जमकर मारपीट; सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Sat, 03 Feb 2024 06:16 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 06:16 PM IST
सार

सैन फ्रांसिस्कों में जुटे खालिस्तानी समर्थक आपस में ही भिड़ गए। एक-दूसरे को मारते हुए समर्थकों का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि यह वीडियो 28 जनवरी का है। 

विज्ञापन
Khalistani supporters clash with each other in San Francisco, video goes viral
आपस में भड़े खालिस्तानी समर्थक, वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ा एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में कई खालिस्तानी समर्थक हाथ में खालिस्तानी झंडा लिए खड़े हुए थे। बड़ी संख्या में खालिस्तानी समर्थक वहां नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान, अचानक वहां मौजूद खालिस्तानी समर्थक एक-दूसरे पर हमला करने लगे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी इस झड़प को थामने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान बवाल में शामिल लोग खालिस्तान के झंडे लहराते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सोशल मीडिया यूजर सिद्धांत सिब्बल ने इस वीडियो को अपनी पोस्ट के जरिए साझा किया। उन्होंने लिखा सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तानी समर्थकों में आपकी झड़प देखने को मिली। हालांकि ये वीडियो 28 जनवरी का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 जनवरी को कई खालिस्तानी समर्थक नए देश की मांग को लेकर मतदान कर रहे थे। इस दौरान तमाम समर्थक बसों, कारों, झंडे, ट्रेनों पर खालिस्तानी झंडा लहराते हुए नजर आए। इस दौरान भारत को लेकर अभद्र बयानबाजी भी की, जिसमें भारत से पंजाब को अलग करने की बात कही गई थी। गौरतलब है कि पंजाब भारत का अभिन्न अंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed