{"_id":"6321293abe0e1f07b24aebc3","slug":"kenya-william-ruto-sworn-in-as-president-defeating-raila-odinga-by-a-narrow-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya: विलियम रूतो ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya: विलियम रूतो ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया
Wed, 14 Sep 2022 06:37 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:37 AM IST
सार
रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और उन्होंने महीनों तक बात नहीं की।
विज्ञापन
William Ruto
- फोटो : social media
विस्तार
पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता झेल रहे अफ्रीकी देश केन्या में 9 अगस्त को हुए चुनाव के बाद विलियम रूतो ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। रूतो ने बहुत कम अंतर से जीत हासिल की। रूटो ने 9 अगस्त को हुए चुनाव में लंबे समय से विपक्ष के नेता रहे रैला ओडिंगा को मामूली अंतर से हराया। ओडिंगा इस देश में बेहद लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने 5 बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ा है और इस बार उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 2008 से 2013 तक केन्या के प्रधानमंत्री रहे ओडिंगा ने चुनावों में धांधली का आरोप भी कई बार लगाया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते आधिकारिक परिणामों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। रूतो निवर्तमान राष्ट्रपति उहुरू केन्याट्टा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे थे लेकिन बाद में दोनों में तकरार हो गई और उन्होंने महीनों तक बात नहीं की। मंगलवार को दोनों ने जब हाथ मिलाया तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। विलियम रूटो का शपथ ग्रहण समारोह एक स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन