फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kazakhstan Burqa hijab Bannned Kazakhstan President said wear national clothes

Burqa Bannned: कजाकिस्तान में बुर्का-हिजाब पर रोक, राष्ट्रपति बोले- चेहरा छिपाने की बजाय राष्ट्रीय कपड़े पहनें

Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

Burqa Bannned: कजाकिस्तान में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का, हिजाब और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव ने इस कानून पर हस्ताक्षर करते हुए इसे देश की जातीय पहचान को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

विज्ञापन
Kazakhstan Burqa hijab Bannned Kazakhstan President said wear national clothes
कजाकिस्तान में बुर्के और हिजाब पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कजाकिस्तान में अब महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का या हिजाब नहीं पहन सकेंगी। राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव ने सोमवार को इस नए कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने वाले कपड़े नहीं पहन सकेगा। राष्ट्रपति टोकायेव का कहना है कि यह फैसला देश की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति टोकायेव ने कहा कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसका मकसद लोगों को अपने पारंपरिक और राष्ट्रीय परिधान पहनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां की संस्कृति को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि चेहरा ढकने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करते हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में पहले ही लग चुकी है पाबंदी
इससे पहले 2023 में कजाकिस्तान सरकार ने स्कूलों में हिजाब और नकाब पहनने पर रोक लगा दी थी। उस समय कई लड़कियों ने इस फैसले का विरोध किया था। लेकिन सरकार ने साफ किया था कि स्कूलों में एक जैसी ड्रेस अनिवार्य है और धार्मिक प्रतीक दिखाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अब यही पाबंदी सार्वजनिक स्थानों पर भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य एशिया के कई देशों में पहले से है पाबंदी
कजाकिस्तान से पहले मध्य एशिया के अन्य देशों में भी बुर्का और नकाब पर रोक लगाई जा चुकी है। उज्बेकिस्तान में नकाब पहनने पर करीब 250 डॉलर का जुर्माना लगता है। वहीं, ताजिकिस्तान में सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने वाले कपड़े पहनने पर पाबंदी है। अब कजाकिस्तान भी इसी राह पर चल पड़ा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस्कॉन मंदिर में हुई गोलीबारी, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी; सख्त कार्रवाई की मांग


कानून में दी गई कुछ विशेष छूट
हालांकि, नए कानून में कुछ मामलों में छूट दी गई है। अगर किसी व्यक्ति को मेडिकल कारणों से चेहरा ढकना जरूरी है, या फिर मौसम खराब होने पर, खेल गतिविधियों या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में चेहरा ढकने की इजाजत होगी। लेकिन सामान्य दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा छिपाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया', क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले बोले जयशंकर

70 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश में कानून पर बहस तेज
कजाकिस्तान में करीब 70 फीसदी आबादी मुस्लिम धर्म मानने वाली है। ऐसे में इस कानून को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है। कई मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है कि इससे धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। वहीं सरकार का कहना है कि यह फैसला देश की सांस्कृतिक और धर्मनिरपेक्ष छवि को मजबूत करने के लिए है। अब देखना होगा कि जनता इस कानून को किस तरह स्वीकार करती है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed