फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISKCON Temple America Firing India expressed strong displeasure Demand for strict action

ISKCON Temple: अमेरिका के इस्कॉन मंदिर में हुई गोलीबारी, भारत ने जताई कड़ी नाराजगी; सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 01 Jul 2025 11:01 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 01 Jul 2025 11:01 PM IST
सार

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर पर संदिग्ध लोगों ने गोलीबारी की। हमले में मंदिर और आसपास की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
ISKCON Temple America Firing India expressed strong displeasure Demand for strict action
इस्कॉन मंदिर - फोटो : iskcon.org

विस्तार

अमेरिका के यूटा राज्य के स्पैनिश फोर्क में स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर पर गोलीबारी की घटना ने पूरी दुनिया में सनातन धर्म मानने वालों को झकझोर दिया है। यह मंदिर अपने भव्य होली उत्सव के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। बीते कुछ दिनों में मंदिर पर 20 से 30 गोलियां चलाई गईं, जिससे मंदिर और आसपास की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। इस हमले को लेकर भारत सरकार ने भी चिंता जताई है।इस्कॉन संस्था ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई, जब मंदिर में श्रद्धालु और अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन


हमलावरों ने मंदिर की खूबसूरती पर भी हमला किया। हाथ से नक्काशी किए गए मंदिर के मेहराबों समेत कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि हमले में हजारों डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस्कॉन संस्था ने इस हमले को घृणा अपराध करार दिया है। संगठन का कहना है कि मंदिर पर इस तरह हमला किसी धार्मिक भावना को आहत करने के मकसद से किया गया है। इस्कॉन ने कहा कि ऐसे हमले धार्मिक सहिष्णुता और आपसी भाईचारे के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि हम इस शर्मनाक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम सभी श्रद्धालुओं और समुदाय के साथ खड़े हैं और स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी सीनेट में हुआ पास, जेडी वेंस के वोट से मिली जीत

मंदिर का ऐतिहासिक महत्व, दुनिया भर से आते हैं श्रद्धालु
स्पैनिश फोर्क स्थित यह इस्कॉन मंदिर सिर्फ यूटा ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका में सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र माना जाता है। खासतौर पर होली के त्योहार के मौके पर यहां हजारों लोग जुटते हैं। मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल के लिए यह जगह प्रसिद्ध है।


अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ते खतरे का संकेत
पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में धार्मिक स्थलों पर हमले की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों पर हमले न सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट हैं, बल्कि इससे प्रवासी समुदाय में डर का माहौल बन रहा है। इस्कॉन मंदिर पर हुआ ताज़ा हमला इसी कड़ी में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बार्सिलोना में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड, हीटवेव की चपेट में आया यूरोप; रेड अलर्ट जारी

भारत ने अमेरिका से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की
भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए अमेरिकी प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। भारतीय समुदाय ने भी बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराया है। अब देखना होगा कि अमेरिका इस घटना पर क्या ठोस कदम उठाता है और हमलावरों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed