फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kathmandu: Nepals PM Deuba will visit India on April 1, will be followed by Chinese Foreign Minister Wang Yi visit

काठमांडु : नेपाल के पीएम देउबा एक अप्रैल को आएंगे भारत, चीन के विदेश मंत्री वांग यी के दौरे के बाद होगी यात्रा

Thu, 24 Mar 2022 12:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, काठमांडु 
एएनआई, काठमांडु  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Mar 2022 12:58 PM IST
सार

देउबा पीएम मोदी का न्यौता पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। देउबा के भारत दौरे के ठीक पूर्व चीन के विदेश मंत्री यी का दौरा संपन्न होगा। यी पाकिस्तान से दिल्ली होते हुए नेपाल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Kathmandu: Nepals PM Deuba will visit India on April 1, will be followed by Chinese Foreign Minister Wang Yi visit
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 1 अप्रैल को तीन दिनी भारत यात्रा पर आएंगे। पीएम मोदी के न्यौते पर वह यह यात्रा करेंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी नेपाल यात्रा करेंगे। यी के दौरे के बाद देउबा दिल्ली आएंगे।

विज्ञापन


नेपाली पीएम की भारत यात्रा को लेकर काठमांडु पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है। इसमें कहा गया है कि देउबा पीएम मोदी का न्यौता पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। देउबा के भारत दौरे के ठीक पूर्व चीन के विदेश मंत्री यी का
विज्ञापन

तीन दिनी नेपाल दौरा संपन्न होगा। यी पाकिस्तान से दिल्ली होते हुए नेपाल का दौरा करेंगे।

बीते सप्ताह श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे दिल्ली आए थे और पीएम मोदी व विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले थे। उन्होंने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के प्रति भारत के सहयोग के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने श्रीलंका की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को बचाने, खासकर गंभीर वित्तीय बाधाओं व भुगतान संकट दूर करने के लिए 2.41 अरब डॉलर की मदद की है। इस साल जनवरी में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के वित्त मंत्री तुलसी राजपक्षे के साथ वर्चुअल बैठक की और बताया कि भारत हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है और कोविड महामारी के बाद आर्थिक और अन्य चुनौतियों पर काबू पाने के लिए हर संभव तरीके से श्रीलंका का समर्थन करना जारी रखेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed