फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kamla harris can never be the first women president of the US, It will be an insult to our country: Donald Trump

पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं कमला हैरिस, ये अमेरिका का अपमान होगा: ट्रंप  

Wed, 09 Sep 2020 05:41 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Sep 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
kamla harris can never be the first women president of the US, It will be an insult to our country: Donald Trump
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिका में चुनाव को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों पर जमकर हमला बोल रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि लोग कमला हैरिस को पसंद नहीं करते हैं। वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ये हमारे देश का अपमान होगा। 
 

ऐसे कभी राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं हैरिस : ट्रंप
ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कमला हैरिस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे इस तरह की बयानबाजी से कभी भी देश की राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हैरिस टीके की उपेक्षा कर रही हैं ताकि लोगों को लगे कि यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। मैं यह उपलब्धि मेरे लिए नहीं हासिल करना चाहता हूं, मैं कुछ ऐसा चाहता हूं जो लोगों को बेहतर करे, जिससे लोग बीमार ना हों। बता दें कि इससे पहले कमला हैरिस ने वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस और बिडेन को टीके के खिलाफ बयानबाजी पर लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन पर भी निशाना 
इसके साथ ही उन्होंने चीन पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि हमने चीन के साथ बड़ा समझौता किया था, लेकिन इसकी स्याही सूखने भी नहीं पाई थी कि कोरोना वायरस आ गया। इसलिए मैंने व्यापार समझौते को अलग तरीके से देखा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed