फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris worse presidential candidate than Biden Trump

US: 'राष्ट्रपति पद के लिए बाइडन से भी खराब उम्मीदवार हैं कमला हैरिस', डोनाल्ड ट्रंप का भारतवंशी नेता पर वार

Tue, 30 Jul 2024 09:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 30 Jul 2024 09:07 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि वह छोटी उम्र में वह बड़े खेल की बात कर रही हैं। मगर उनका खेल पहले से ही बहुत खराब है। वह सीमा पार से आई हैं, लेकिन यह दिखाने की कोशिश करती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। वह पुलिस को बदनाम करना चाहती थी। वह सीमाओं को खोलने और किसी को भी देश में आकर बसने और नागरिकता देना चाहते हैं। यह बहुत बुरी हालत है।

विज्ञापन
Kamala Harris worse presidential candidate than Biden Trump
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप राष्ट्रपति और चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडन से भी खराब उम्मीदवार हैं। वहीं बाइडन की तुलना में कहीं अधिक कट्टर वामपंथी हैं। हैरिस के उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कई सवाल उठाए।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता था कि वह मुझसे थोड़ी छोटी हैं। मगर वह तो 60 साल की है। छोटी उम्र में वह बड़े खेल की बात कर रही हैं। मगर उनका खेल पहले से ही बहुत खराब है। वह सीमा पार से आई हैं, लेकिन यह दिखाने की कोशिश करती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। वह पुलिस को बदनाम करना चाहती थी। वह सीमाओं को खोलने और किसी को भी देश में आकर बसने और नागरिकता देना चाहते हैं। यह बहुत बुरी हालत है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कभी ऐसी स्थिति नहीं थी। हमारे देश में 20 मिलियन लोग बाहरी देशों से आए हैं। अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। इससे देश तीसरे विश्व युद्ध में फंस सकता है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक पार्टी पर बाइडन के खिलाफ तख्तापटल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अमेरिका के राष्ट्रपति का तख्तापलट किया। वे बाइडन के पास गए और कहा आप जा रहे हैं। आप सर्वे में काफी नीचे हैं। यह बिल्कुल ऐसा हुआ कि जिसके साथ आप लड़ाई में हैं और जीतने की ओर हैं। अचानक उसको बदलकर किसी और को लड़ाई मे भेज दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने बाइडन को हटा दिया। उनको पिछली बार बेशक 14 मिलियन वोट मिले, लेकिन फिर भी उन्हें बाहर कर दिया गया। अब वह कुछ कहना चाहता है। वह खाली बैठा है और उसके पास कोई काम नहीं है, कोई बात करने वाला नहीं है। पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति का ऐसे तख्ता पलट हुआ है। ट्रंप ने कहा कि वह हैरिस के साथ जरूर डिबेट करेंगे, क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो यह गंभीर मुद्दा बन जाएगा। 

इसके बाद हैरिस फॉर प्रेसिडेंट अभियान ने ट्रंप से हैरिस से बहस करने के लिए कहा। हैरिस के लिए राष्ट्रपति के प्रवक्ता अम्मार मौसा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप उपराष्ट्रपति हैरिस से बहस पर सीधा जवाब क्यों नहीं देंगे? वह डरे हुए हैं। उनको बहस में महिलाओं पर हुए हमलों, अमेरिका में चुनाव करने के बयान पर जवाब देना होगा। उपराष्ट्रपति 10 सितंबर को बहस के लिए तैयार हैं। क्या ट्रंप आ सकते हैं? 


बीते दिनों बाइडन हुए थे चुनावी दौड़ से बाहर
गौरतलब है, कुछ दिन पहले यानी 21 जुलाई को 81 साल के जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन ने 59 साल की कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था। वहीं, 26 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनका समर्थन किया है। अगले महीने डेमोक्रेट्स उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed