{"_id":"5ef43b7b7093fe3f947dc30f","slug":"justin-trudeau-takes-son-out-for-ice-cream-as-canada-coronavirus-pandemic-restrictions-ease","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा ने दी लॉकडाउन में ढील, पीएम ट्रूडो बेटे के साथ निकले आइसक्रीम खाने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा ने दी लॉकडाउन में ढील, पीएम ट्रूडो बेटे के साथ निकले आइसक्रीम खाने
Thu, 25 Jun 2020 11:22 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
अपने बेटे के साथ आइसक्रीम खरीदते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। वहीं, ढील मिलने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने बेटे को साथ लेकर क्यूबेक प्रांत में एक दुकान पर उसे आइसक्रीम दिलवाने पहुंचे। दरअसल, इस दिन क्यूबेक प्रांत में सेंट-जीन-बैप्टिस्ट डे भी था।
विज्ञापन
मास्क पहने हुए कनाडा के प्रधानमंत्री और उनके छह साल के बेटे हैड्रियन का गैटिन्यू में चॉकलेट फैवरिस दुकान पर स्वागत किया गया। ट्रूडो ने कहा कि महामारी के दौरान इस दुकान ने मजदूरी सब्सिडी और व्यापार ऋण का प्रयोग करते हुए बाजार को बंद होने से बचाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ..तो अमेरिका में अक्तूबर तक पौने दो लाख हो जाएगी कोरोना से मरने वालों की संख्या
विज्ञापन
ट्रूडो ने बेटे हैड्रियन को कुकीज की टॉपिंग वाली वनीला आइसक्रीम दिलवाई और खुद के लिए वनीला आइसक्रीम ली। हैड्रियन आइसक्रीम मिलने के बाद बहुत खुश नजर आ रहे थे। इसके बाद पिता और बेटा दोनों एक खुली जगह में गए और मास्क उतारकर आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।
कनाडा और उसके प्रांतों ने मध्य-मार्च में आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान स्कूल और गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद कर दिया गया था।