फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Justice Department charges President Joe Biden son Hunter with federal tax and weapons offenses Updates

Hunter Biden: बाइडन के बेटे पर संघीय कर और हथियार संबंधी अपराधों का आरोप; कुछ मामलों में गुनाह कबूल करेंगे

Tue, 20 Jun 2023 08:42 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

हंटर बाइडन ने कर और हथियारों से संबंधित आरोपों को लेकर समझौता कर लिया है। वे कुछ अपराधों को लेकर गुनाह कबूल भी करेंगे।

विज्ञापन
Justice Department charges President Joe Biden son Hunter with federal tax and weapons offenses Updates
राष्ट्रपति जो बाइडन, बेटा हंटर बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में न्याय विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर पर संघीय कर और हथियार संबंधी अपराधों का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्याय विभाग ने बताया कि हंटर बाइडन ने कर से छूट पाने और हथियारों से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए सौदा किया था। हालांकि, अब हंटर कुछ अपराधों को लेकर गुनाह कबूल करने को तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


अदालत में आरोप पत्र दायर
जानकारी के मुताबिक, न्याय विभाग ने अमेरिका के डेलावेयर की एक जिला अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। इसमें हंटर बाइडन पर संघीय कर का भुगतान न करने और गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


इन अपराधों को करेंगे स्वीकार
बड़ी बात यह भी सामने आई है कि हंटरा ने न्याय विभाग के साथ एक समझौता भी कर लिया है। अब तक जो बात सामने आई है उसकी माने तो हंटर बाइडन कर अपराधों के लिए गुनाह कबूलेंगे। इसके अलावा वे मादक पदार्थो के सेवन करने के दौरान अवैध रूप से हथियार रखन के आरोप को भी स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UN: साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन का अड़ंगा; भारत-अमेरिका के प्रस्ताव को रोका


2015 में नशे की लत की बात मानी थी
बताया जा रहा है कि यह समझौता बाइडन के दूसरे बेटे के खिलाफ न्याय विभाग की ओर से लंबे समय से की जा रही जांच पर ब्रेक लगा देगा। हंटर ने 2015 में अपने भाई ब्यू बाइडन की मौत के बाद नशे की लत की बात स्वीकार की थी।

इतनी सजा का प्रावधान
न्याय विभाग के बयान में कहा गया कि कानून के मुताबिक हंटर को प्रत्येक कर मामले में एक साल की जेल और हथियार से जुड़े आरोप में 10 साल की जेल की अधिकतम सजा का सामना करना पड़ सकता है। प्रस्तावित समझौते को न्यायाधीश की मंजूरी मिलनी जरूरी है। इसके बाद ही सजा पर फैसला हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed