फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Delaware court Judge said Elon Musk answer to Twitter will be public Today

Twitter controversy: मस्क ने ट्विटर पर डील में धोखाधड़ी का आरोप लगाया, कोर्ट में दोनों के वकीलों में नोकझोंक

Fri, 05 Aug 2022 09:58 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, डेलावेयर।
एजेंसी, डेलावेयर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Aug 2022 09:58 PM IST
सार

एलन मस्क (Elon Musk) के वकील डेलावेयर कोर्ट (Delaware Court) में अपने जवाब और प्रतिदावे का सार्वजनिक संस्करण दाखिल करना चाहते थे। लेकिन ट्विटर (Twitter) के वकीलों ने शिकायत की कि उन्हें मस्क की सीलबंद फाइलिंग की समीक्षा करने और संभावित रूप से संशोधित करने के लिए और अधिक समय की जरूरत है।

विज्ञापन
Delaware court Judge said Elon Musk answer to Twitter will be public Today
एलन मस्क-ट्विटर विवाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलन मस्क ने ट्विटर पर बायआउट डील में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट फाइलिंग के हवाले से इसका खुलासा किया गया है। इससे पहले एक जज ने फैसला सुनाया था कि सोशल मीडिया कंपनी को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे के पीछे हटने के प्रयास पर ट्विटर के मुकदमें पर एलन मस्क का जवाब शुक्रवार शाम तक सार्वजनिक किया जाएगा। इस बीच, ट्विटर और मस्क के वकीलों में नोंकझोंक भी हुई थी।

विज्ञापन


एलन मस्क (Elon Musk) के वकील डेलावेयर कोर्ट (Delaware Court) में अपने जवाब और प्रतिदावे का सार्वजनिक संस्करण दाखिल करना चाहते थे। लेकिन ट्विटर (Twitter) के वकीलों ने शिकायत की कि उन्हें मस्क की सीलबंद फाइलिंग की समीक्षा करने और संभावित रूप से संशोधित करने के लिए और अधिक समय की जरूरत है। बाद में अदालत की मुख्य न्यायाधीश चांसलर कैथलीन सेंट ने टेलीकांफ्रेंस में इसे सार्वजनिक (Public) करने के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे तक का समय दिया।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के वकीलों में काफी नोकझोंक के बीच ट्विटर ने कहा कि इस पूरे दस्तावेज में जरूरी चीजों के अलावा अन्य बातें उजागर नहीं की जानी चाहिए। वहीं मस्क के वकील एडवर्ड मिशेलेटी ने लिखा कि मस्क की फाइलिंग में ऐसी कोई गोपनीय जानकारी नहीं है जिसे जनता को जानने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में हुआ था समझौते का एलान
एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में  खरीदने का ऐलान करके पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी और इसके लिए उन्होंने नकद में राशि देने की बात कही। फिर बाद में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक मस्क जुलाई में खुद इससे पीछे हट गए जिससे ट्विटर के बाजार भाव धड़ाम हो गए। मस्क ने ट्विटर पर बॉट अकाउंट की सही जानकारी ना देने की बात को सौदे से पीछे हटने का कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed