फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Judge extends order suspending Trump ban on foreign students coming to Harvard University

US: अदालत से ट्रंप को फिर झटका, जज ने हार्वर्ड के विदेशी छात्रों पर प्रतिबंध के निलंबन आदेश को आगे बढ़ाया

Tue, 17 Jun 2025 01:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:12 AM IST
सार

अमेरिकी कोर्ट ने फिलहाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस पैसले को रोक दिया है, जिसमें हार्वर्ड में पढ़ने आने वाले विदेशी छात्रों को अमेरिका में घुसने से मना किया गया था। हार्वर्ड ने इसे अपने छात्रों और प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया है, और कोर्ट में केस जीतने की उम्मीद कर रहा है।
 

विज्ञापन
Judge extends order suspending Trump ban on foreign students coming to Harvard University
डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से फिर झटका लगा है। ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने आने वाले विदेशी छात्रों के अमेरिका आने पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जिसे अदालत ने फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला बोस्टन में अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलिसन बरोज ने लिया। उन्होंने कहा कि यह रोक 23 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है, ताकि तब तक वे यह तय कर सकें कि इस रोक को पूरी सुनवाई खत्म होने तक जारी रखना चाहिए या नहीं।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई, जिसमें हार्वर्ड के वकील ने कहा कि सरकार हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को 'मोहरे' की तरह इस्तेमाल कर रही है। जज बरोज पहले ही 5 जून को इस आदेश पर अस्थायी रोक लगा चुकी थीं, जो इस हफ्ते खत्म होने वाली थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि ट्रंप के रिपब्लिकन प्रशासन ने इसका विरोध किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: इशाक डार ने ईरानी जनरल के वीडियो को बताया मनगढ़ंत, कहा- इस्राइल पर परमाणु हमला करने का दावा गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रतिबंध का उठाया था कदम
ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंताओं का हवाला देते हुए हार्वर्ड में पढ़ने के लिए विदेशी छात्रों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने का कदम उठाया। इससे पहले, अमेरिकी सरकार के होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को पढ़ाने की अनुमति भी रद्द करने की कोशिश की थी। अब जज बरोज यह भी सोच रही हैं कि क्या इस कार्रवाई को पूरे केस के खत्म होने तक रोके रखना चाहिए या नहीं। 

हार्वर्ड ने नहीं मानी ट्रंप प्रशासन की बात, इसलिए उठाया कदम
हार्वर्ड के वकील इयान गेर्शेनगोर्न का कहना है कि सरकार यह सब सिर्फ इसलिए कर रही है, क्योंकि हार्वर्ड ने कई बार ट्रंप प्रशासन की बात नहीं मानी। इसके चलते सरकार ने हार्वर्ड के खिलाफ कई कदम उठाए, जैसे कि 2.6 बिलियन डॉलर की फंडिंग में कटौती, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना, और उसकी टैक्स-फ्री स्थिति (टैक्स में छूट) को खत्म करने की धमकी देना।


सरकार ने मांगे थे विदेशी छात्रों से जुड़े रिकॉर्ड
इस साल अप्रैल में सरकार ने विदेशी छात्रों से जुड़े रिकॉर्ड मांगे। हार्वर्ड ने कुछ जानकारी दी, लेकिन सरकार ने उसे अधूरा बताया और फिर 22 मई को हार्वर्ड के विदेशी छात्रों को पढ़ाने की मंजूरी रद्द कर दी। हार्वर्ड का कहना है कि इस फैसले से उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है और यह दुनिया के टॉप छात्रों को आकर्षित करने में बाधा बन रहा है। उन्होंने कोर्ट से कहा, 'अगर हार्वर्ड के पास उसके विदेशी छात्र नहीं होंगे, तो वह हार्वर्ड जैसा नहीं रहेगा।'

ये भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: 'US चाहे तो सिर्फ एक फोन कॉल से रुकवा सकता है इस्राइली हमले', ईरानी मंत्री का बड़ा बयान

हांगकांग की यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड के छात्रों को आने का दिया न्योता
इस फैसले का असर उन स्नातक स्कूलों (पोस्टग्रेजुएट कोर्स) पर ज्यादा पड़ा है जो विदेशों से बहुत सारे छात्र लेते हैं। कुछ विदेशी यूनिवर्सिटी, जैसे हांगकांग की दो यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड के छात्रों को अपने यहां आने का न्योता भी दे दिया है। हार्वर्ड के अध्यक्ष एलन गार्बर ने पहले कहा था कि विश्वविद्यालय ने यहूदी-विरोधी भावना से निपटने के लिए बदलाव किए हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि हार्वर्ड संघीय अल्टीमेटम मिलने के बाद भी अपने मूल, कानूनी रूप से संरक्षित सिद्धांतों से नहीं भटकेगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed