{"_id":"60830f438ebc3e8cf75e8d1b","slug":"joe-biden-will-visit-foreign-first-time-as-us-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन जून में करेंगे पहली विदेश यात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन जून में करेंगे पहली विदेश यात्रा
Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM IST
सार
- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन 11 से 13 जून के बीच इंग्लैंड के कॉर्नवाल में आयोजित समूह सात शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन जून में अपनी पहली विदेश यात्रा करेंगे और इस दौरान वह प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के साथ बातचीत करेंगे। व्हाइट हाउस उनकी यात्रा के संबंध में शुक्रवार को घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
बाइडन 11 से 13 जून के बीच इंग्लैंड के कॉर्नवाल में आयोजित समूह सात शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे। उसके बाद वह ब्रसेल्स जाएंगे जहां वह यूरोपीय संघ (ईयू) के नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे तथा 14 जून को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों के साथ बैठकों के बीच बाइडन ने आने वाले महीनों में तीसरे देश में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया है। हालांकि इसके लिए अभी तक कोई तिथि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
हाल में ज्यादातर अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत उत्तर अमेरिकी पड़ोसियों को चुना है। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत रियाद, सऊदी अरब का दौरा किया था। बाइडन की पहली विदेश यात्रा का अर्थ अमेरिकी सहयोगियों के प्रति ट्रंप के रुख को पलटना है।