{"_id":"5f1466d28ebc3e9ed31129f1","slug":"joe-biden-will-help-india-become-a-permanent-member-of-unac-when-he-becomes-us-president-says-richard-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन भारत को यूएनएसी का स्थायी सदस्य बनने में करेंगे मदद: रिचर्ड वर्मा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन भारत को यूएनएसी का स्थायी सदस्य बनने में करेंगे मदद: रिचर्ड वर्मा
Sun, 19 Jul 2020 08:59 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शनिवार को कहा कि डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन अगर नवंबर में होने वाले चुनाव जीत जाते हैं तो वह संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को नया रूप देने में मदद करेंगे ताकि भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट मिल सके।
विज्ञापन
भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र तथा सुरक्षा परिषद में कई तरह के सुधार किए जाने पर जोर दे रहा है। उसका कहना है कि इसका स्वरूप वर्तमान वास्तविकताओं को नहीं दर्शाता है और ना ही उसका उचित प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
वर्मा ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके (बाइडेन के) नेतृत्व में, वह संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को नया रूप देने में मदद करेंगे ताकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन सकें। वह एक प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भी भारत की स्थिति भी मजबूत करेंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस,रूस और चीन इसके पांच स्थायी सदस्य हैं।
विज्ञापन
इसमें केवल चीन ही भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाने का विरोध करता है। उन्होंने कहा, वह (बाइडेन) हमारे नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मतलब है कि सीमा पार आतंकवाद के मामले में और जब उसके (भारत के) पड़ोसी यथास्थिति बदलने की कोशिश करेंगे तो वह भारत के साथ खड़े रहेंगे।