{"_id":"676769d31baaf858b3063aa3","slug":"joe-biden-waives-loans-of-55-thousand-american-students-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: विदाई से पहले बाइडन ने दी बड़ी राहत, 55 हजार छात्रों के लोन माफ; खत्म होगा 36 हजार करोड़ का कर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: विदाई से पहले बाइडन ने दी बड़ी राहत, 55 हजार छात्रों के लोन माफ; खत्म होगा 36 हजार करोड़ का कर्ज
Sun, 22 Dec 2024 06:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2024 06:52 AM IST
सार
व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बाइडन ने छात्रों के अलावा अन्य अमेरिकी नागिरकों के कर्ज भी माफ करने का फैसला किया है। इसमें शिक्षक, नर्स, अन्य सेवाएं देने वाले कर्मी, वकील, पुलिस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाते-जाते छात्रों और पेशेवरों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने 55 हजार अमेरिकी छात्रों के लोन माफ करने की घोषणा की है। इससे छात्रों का लगभग 4.28 अरब डॉलर (करीब 36 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बाइडन ने छात्रों के अलावा अन्य अमेरिकी नागिरकों के कर्ज भी माफ करने का फैसला किया है। इसमें शिक्षक, नर्स, अन्य सेवाएं देने वाले कर्मी, वकील, पुलिस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी शिक्षा मंत्री मिगुएल कार्डोना ने कहा कि इस नए फैसले के बाद बाइडन के चार साल के कार्यकाल में लगभग 50 लाख लोगों (55 हजार स्टूडेंट्स भी) के करीब 180 अरब डॉलर (करीब 15.29 लाख करोड़ रुपये) के कर्ज माफ करने का रास्ता साफ हो जाएगा। बयान में बाइडन ने कहा कि वह अपने शासनकाल में पहले दिन से यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जनता उनकी सरकार को अच्छे शासक की तरह याद करे न कि बुरे और कठोर शासक की तरह। डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति ने 2022 में स्टूडेंट लोन माफी का ऐतिहासिक कार्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन
हर छात्र पर 20 से 25 हजार डॉलर का है औसतन कर्ज
प्यू रिसर्च सेंटर की 2023 की एक रिपोर्ट बताती है कि 40 साल से कम आयु के हर चार में से एक अमेरिकी वयस्क स्टूडेंट कर्ज में घिरा है। इसमें उनके ऊपर औसतन 20 हजार से 25 हजार डॉलर का कर्ज है। अमेरिकी कॉलेजों में आमतौर पर पढ़ाई का खर्च 10 हजार से लेकर 70 हजार डॉलर प्रति वर्ष के बीच होता है। इसकी वजह से बहुत से छात्र पढ़ाई पूरी करने पर खुद को भारी कर्ज में घिरा पाते हैं।