{"_id":"5f815eba8ebc3e9bba211a73","slug":"joe-biden-says-donald-trump-reckless-personal-conduct-after-covid-19-infection-unconscionable","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बिडेन का ट्रंप पर जोरदार हमला, कहा- अमेरिका को नहीं चाहिए 'लापरवाह' राष्ट्रपति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जो बिडेन का ट्रंप पर जोरदार हमला, कहा- अमेरिका को नहीं चाहिए 'लापरवाह' राष्ट्रपति
Sat, 10 Oct 2020 12:53 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। बिडेन ने कहा, कोरोना से संक्रमित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का लापरवाही भरा आचरण अनुचित है। पिछले हफ्ते 74 वर्षीय राष्ट्रपति कोरोना से संक्रमित पाए गए। वहीं, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी वायरस की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
कोरोना के इलाज के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चार दिन तक उनका इलाज चला, इसके बाद सोमवार को वह व्हाइट हाउस लौटे। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ सीन कॉनले ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति शनिवार से कामकाज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
नेवाडा के लास वेगास में एक रैली को संबोधित करते हुए बिडेन ने कहा, अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो यह समझ सके कि देश के नागरिक किन हालातों का सामना कर रहे हैं और किस अवस्था से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति को चाहिए कि वह ये देखे कि देश की जनता कहां है और वह कहां जाना चाहती है। आखिरी चीज जो जनता को चाहिए, वह है एक ऐसा राष्ट्रपति जो आपको अनदेखा करे। आपको नीचा दिखाए। ऐसा करने वाले राष्ट्रपति हैं डोनाल्ड ट्रंप।
बिडेन ने कहा, ट्रंप के बीमार होने के बाद से उनका लापरवाह व्यक्तिगत आचरण और इसका हमारी सरकार पर होने वाला विनाशकारी प्रभाव अनुचित है। उन्होंने खुद या दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी नहीं बरती। डोनाल्ड ट्रंप जितने लंबे वक्त तक राष्ट्रपति हैं, उतने ही लापरवाही वाले मामले सामने आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप की लापरवाही के कारण बेरोजगारी दर बढ़ गई है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ने कहा, हूवर के बाद राष्ट्रपति ट्रंप आधुनिक इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिन्होंने सबसे कम नौकरियों का सृजन किया है। नेवाडा में ओबामा-बिडेन प्रशासन ने सात वर्षों में दो लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में यहां नौकरियों में कमी आई है।