US: न्यू ऑर्लियंस हमले और लास वेगास में साइबर ट्रक विस्फोट का कोई लिंक तो नहीं? जो बाइडन ने दिए ऐसे संकेत
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले और लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट की घटना का संबंध तलाशने के लिए कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसकी पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले और लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर साइबर ट्रक विस्फोट का कहीं कोई संबंध तो नहीं है? इसका पता लगाने के लिए कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसकी पुष्टि की है। वे लास वेगास और न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले पर नजर रख रहे हैं। वहीं, एलन मस्क ने भी दोनों घटनाओं में संबंध होने की संभावना जताई है।
लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में हुए विस्फोट को लेकर राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि ट्रंप होटल के बाहर हुई इस घटना पर ध्यान दे रहे हैं। कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियां भी इसकी जांच कर रही हैं। यह देखा जा रहा है कि क्या इसका न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले से कोई संबंध तो नहीं है। हालांकि, अब तक इस मामले में कुछ भी नया नहीं है।
न्यू ऑर्लियंस हमले की जांच जल्द पूरा करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि न्यू ऑर्लियंस हमले की जांच जल्दी से पूरी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अमेरिकी लोगों के लिए कोई खतरा न हो। उन्होंने कहा कि हम न्यू ऑर्लियंस हमले के पीड़ित लोगों के लिए हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।
पीड़ित परिवारों को बाइडन ने दी सांत्वना, कहा- राष्ट्र और हम आपके साथ
बाइडन ने न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले को लेकर आगे कहा कि मैं मारे गए लोगों के सभी परिवारों, घायलों और न्यू ऑर्लियंस के लोगों के साथ शोक मना रहा हूं। हमारा राष्ट्र और हम आपके साथ खड़े हैं। एफबीआई यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या हुआ, ऐसा क्यों हुआ और क्या इससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था।
आईएसआईएस से प्रेरित था हमलावर
उन्होंने कहा कि अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हमलावर एक अमेरिकी नागरिक था, जो टेक्सास में पैदा हुआ था। उसने कई वर्षों तक अमेरिकी सेना में सेवा की और कुछ साल पहले तक आर्मी रिजर्व में भी काम किया। एफबीआई ने बताया कि हमले से कुछ घंटे पहले, उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वह आईएसआईएस से प्रेरित होने का संकेत दे रहा है और हत्या करने की इच्छा व्यक्त करता है। उसके वाहन में आईएसआईएस का झंडा और संभावित विस्फोटक भी पाए गए। उन्होंने कहा कि जांच अभी भी चल रही है। कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इसलिए किसी को भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।
न्यू ऑर्लियंस और लास वेगास की घटना में 16 की मौत
बता दें कि न्यू ऑर्लियंस के ऐतिहासिक फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के दौरान एक सख्श ने भीड़ में ट्रक घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत और 35 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर खड़े टेस्ला के साइबर ट्रक में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य घायल हुए हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.