फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who are the Indian-Americans in US President Joe Biden's administration

बाइडन प्रशासन में शामिल भारतीय मूल के 20 लोग, जानिए किसकी क्या है जिम्मेदारी

Thu, 21 Jan 2021 07:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Who are the Indian-Americans in US President Joe Biden's administration
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल के लोगों का बोलबाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत 20 भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया है। इन 20 भारतीय-अमेरिकियों में से कम से कम 17 लोग शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे।

विज्ञापन


अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी हैं और इस छोटे समुदाय से किसी प्रशासन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों को नियुक्त किया जाएगा। बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे और इसी दिन कमला हैरिस शपथ ग्रहण करके देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन

हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली उपराष्ट्रपति होंगी। वह यह कार्यभार संभालने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी भी होंगी।

पहली बार मिली इतने भारतीयों को प्रशासन में जगह 
यह पहली बार है, जब शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया गया है। बाइडन के प्रशासन में अब भी कई पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंडन को बजट निदेशक और डॉ. मूर्ति सर्जन जनरल बनाया
इस सूची में सबसे ऊपर नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति हैं। बाइडन प्रशासन में व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रबंधन एवं बजट के निदेशक के तौर पर टंडन और अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर डॉ. मूर्ति को नामित किया गया है। वनीता गुप्ता को विधि मंत्रालय की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित किया गया है। बाइडन ने शनिवार को विदेश सेवा की पूर्व अधिकारी उजरा जेया को असैन्य सुरक्षा, लोकतंत्र एवं मानवाधिकार के लिए अवर विदेश मंत्री नियुक्त किया।

‘इंडियासपोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने लोक सेवा के लिए पिछले कई वर्षों में जो समर्पण दिखाया है, उसे इस प्रशासन की शुरुआत में ही मान्यता मिल रही है। मैं खासकर इस बात से खुश हूं कि इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। माला अडिगा को भावी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन की नीति निदेशक और गरिमा वर्मा को प्रथम महिला के कार्यालय की डिजिटल निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सबरीना सिंह को उनकी उप प्रेस मंत्री नियुक्त किया गया है।

व्हाइट हाउस में दो कश्मीरियों को भी मिली जगह 

Who are the Indian-Americans in US President Joe Biden's administration
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में भारतीय मूल के लोगों का बोलबाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

व्हाइट हाउस में पहली बार ऐसे दो भारतीय-अमेरिकियों को स्थान दिया गया है, जो मूल रूप से कश्मीर से संबंध रखते हैं। इनमें आयशा शाह को व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की ‘पार्टनरशिप मैनेजर’ और समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद् की उप निदेशक नामित किया गया है।

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद् में एक अन्य भारतीय अमेरिकी भारत राममूर्ति को उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। गौतम राघवन को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में उप निदेशक नामित किया गया है। विनय रेड्डी को बाइडन का भाषण निदेशक नामित किया गया है। वेदांत पटेल राष्ट्रपति के सहायक प्रेस मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में तीन भारतीय 
तीन भारतीय अमेरिकियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में नामित किया गया है। तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक, सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक और शांति कलाथिल को लोकतंत्र एवं मानवाधिकार समन्यवय नियुक्त किया गया है।

इन भारतीय महिलाओं को मिली व्हाइट हाउस में जगह
इनके अलावा सोनिया अग्रवाल को व्हाइट हाउस में घरेलू पर्यावरण नीति कार्यालय में पर्यावरणीय नीति एवं नवोन्मेष की वरिष्ठ सलाहकार और विदुर शर्मा को व्हाइट हाउस कोविड-19 कार्रवाई दल में जांच के लिए नीति सलाहकार नामित किया गया हौ। दो भारतीय अमेरिकी महिलाओं को व्हाइट हाउस मंत्रणा कार्यालय में नियुक्त किया गया है। नेहा गुप्ता को एसोसिएट काउन्सल और रीमा शाह को डिप्टी एसोसिएट काउन्सल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, व्हाइट हाउस में पहली बार तीन अन्य दक्षिण एशियाई लोगों को अहम पदों पर नामित किया गया है। पाकिस्तानी अमेरिकी अली जैदी को व्हाइट हाउस उप राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार, श्रीलंकाई-अमेरिकी रोहिणी कोसोग्लु को उपराष्ट्रपति की घरेलू नीति सलाहकार और जायन सिद्दिकी को व्हाइट हाउस डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।

भारतीय रंगोली कोलम से शपथ समारोह की शुरुआत 
अमेरिका में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण से जुड़े ऑनलाइन समारोह की शुरुआत परंपरागत भारतीय रंगोली के साथ होगी। रंगोली को तमिलनाडु में कोलम के नाम से जाना जाता है। घर के द्वार पर इसे बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली के हजारों डिजाइन बनाने के लिए अमेरिका और भारत के 1,800 से अधिक लोगों ने इस ऑनलाइन पहल में हिस्सा लिया।

शुरुआत में इसे व्हाइट हाउस के बाहर बनाया जाना था। बाद में इसे कैपिटल हिल (संसद भवन इमारत) के बाहर बनाने की अनुमति दी गई थी, मगर सुरक्षा के चलते इसे रद्द कर दिया गया। इसी कारण बाइडन और हैरिस का स्वागत करने के लिए रंगोली के हजारों डिजाइन को एक वीडियो में सजाया गया, ताकि अमेरिका की बहु सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा सके।

ट्रंप के हटने पर हिंसा की आशंका, हजारों सैनिक तैनात, लॉकडाउन भी लगाया जाएगा
20 जनवरी को बाइडन के शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं रहेंगे। इस मौके पर अमेरिका में हिंसा की आशंका को देखते हुए वाशिंगटन में हजारों सैनिक बुलाए गए हैं। वहीं, संसद भवनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए सेना ने राज्यों के गवर्नरों से नेशनल गार्ड के ज्यादा से ज्यादा जवानों को भेजने की अपील की थी।

शहर के ज्यादातर हिस्से में शपथ ग्रहण से पहले लॉकडाउन लगाया जाएगा। अब तक 7,000 सैनिक मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर पहुंच चुके हैं। कई हजार सैनिक बसों और सेना के ट्रकों में सवार हैं और वाशिंगटन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed