फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden Renominates Eric M Garcetti As US Envoy To India says White House

Eric M Garcetti: एरिक गार्सेटी दोबारा भारत में अमेरिकी राजदूत नामित, जो बाइडन का अहम फैसला

Wed, 04 Jan 2023 07:32 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 04 Jan 2023 07:32 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden Renominates Eric M Garcetti As US Envoy To India says White House
एरिक गार्सेटी। - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि इस बार अमेरिका की सीनेट से गार्सेटी की नियुक्त की पुष्टि हो जाएगी।
विज्ञापन

गार्सेटी दोबारा राजदूत नियुक्त 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक एम. गार्सेटी को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि इस बार अमेरिका की सीनेट से गार्सेटी की नियुक्त की पुष्टि हो जाएगी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि एरिक एम. गार्सेटी का नाम सीनेट को भेज दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कैलिफोर्निया के एरिक गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत होंगे।   

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने सीनेट को नामांकन भेजने के बाद कहा कि कैलिफोर्निया के एरिक एम. गार्सेटी भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत और पूर्णाधिकारी होंगे। मीडिया के एक बयान में कहा गया है कि आज व्हाइट हाउस उन उम्मीदवारों का नामांकन शुरू करेगा जिनकी पिछली कांग्रेस में पुष्टि नहीं हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि  विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ हमारा संबंध महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
जीन-पियरे ने कहा कि मेयर गार्सेटी को भारत में राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन मिला है। और यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम द्विदलीयता के बारे में बात कर रहे हैं।  फिर से उन्हें मजबूत द्विदलीय समर्थन के साथ सर्वसम्मति से चुना गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed