फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden removes Donald Trump's diet coke button from the Oval office, 'send it to my house,' netizens say

बाइडन ने ओवल ऑफिस से हटवाया ट्रंप का डाइट कोक वाला बटन, यूजर्स बोले- मेरे घर भेज दो

Sat, 23 Jan 2021 09:50 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Jan 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden removes Donald Trump's diet coke button from the Oval office, 'send it to my house,' netizens say
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Twitter

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने सत्ता संभालने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भी कुछ बदलाव किए हैं। उनके एक बदलाव की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, ट्रंप के जाने के बाद ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति की मेज से एक लाल बटन को हटा दिया गया है। इसका इस्तेमाल वे डाइट कोल्ड ड्रिंक मंगवाने के लिए करते थे।

विज्ञापन


डाइट कोक पसंद करते हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप को डाइट कोक पीना काफी पसंद है। एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति एक दिन में लगभग 12 डाइट कोक का सेवन किया करते थे। उन्होंने अपने ऑफिस में इसके लिए अपनी मेज पर एक खास तरह के बॉक्स में लाल बटन को लगवाया हुआ था, जिसे दबाते ही उनके लिए डाइट कोक भेजी जाती थी।
विज्ञापन


तस्वीरों से मिली बटन हटाने की जानकारी
इसके बारे में जानकारी लंदन में रहने वाले पॉलिटिकल कमेंटेटर टॉम न्यूटन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने इससे संबंधित तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरी तस्वीर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की थी। वहीं तीसरी तस्वीर में डाइट कोक वाले लाल बटन को देखा जा सकता है। जबकि बाइडेन की तस्वीर में उनकी मेज पर लाल बटन का बॉक्स नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


न्यूटन ने कहा, 'मैंने 2019 में डोनाल्ड ट्रंप का साक्षात्कार लिया और मैं उस लाल बटन को देखकर मोहित हो गया। फिर ट्रंप ने इसे दबाया और एक बटलर तेजी से सिल्वर प्लैटर में एक डाइट कोक लेकर आया। इसे अब हटाया जा चुका है।' जहां कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी थी वहीं बहुत से लोग इससे अनजान थे। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह छोटी चीजें हैं, जो मुझे हंसाती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या यह एक मजाक है? क्या यह होना चाहिए? क्या वह एक मिनी फ्रिज नहीं रख सकते थे?' वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या उन्हें उनके घर के लिए यह बटन मिल सकता है, यदि बाइडन को नहीं चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed