{"_id":"61b4891fde4341663b6d02ae","slug":"joe-biden-jokes-about-poor-cooking-skills-in-late-night-tv-debut-on-tonight-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पहली बार किसी टीवी शो में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन, खाने बनाने को लेकर खुद का उड़ाया मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पहली बार किसी टीवी शो में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन, खाने बनाने को लेकर खुद का उड़ाया मजाक
Sat, 11 Dec 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:48 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक टीवी शो में खाना बनाने को लेकर खुद का मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार की देर रात पहली बार किसी टीवी शो में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने कई पुरानी बातों का जिक्र किया। एनबीसी के 'टूनाइट शो' में बाइडन ने पहले सभी अमेरिकियों से कोरोना का टीका लगवाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने मुद्रास्फीति से निपटने की भी कसम खाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने खाना बनाने को लेकर खुद का मजाक भी उड़ाया। दरअसल, 79 वर्षीय बाइडन ने शो के दौरान होस्ट अमेरिकी कॉमेडियन जिमी फॉलन से कहा कि मैं और मेरी पत्नी (अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन) ने 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को मना लिया था कि हम दोनों को अपना नास्ता खुद बनाने दिया जाए।
विज्ञापन
बाइडन ने आगे कहा, 'हमलोग मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। हमें अपना इंतजार करवाने की आदत नहीं है। हम अपना नास्ता (अंडे का नास्ता) खुद बना सकते हैं। इस बात पर फॉलन ने बाइडन को रोका और पूछा, क्या आप नास्ता (अंडे) खुद बना सकते है? इस पर बाइडन ने कहा, 'मैं नहीं, जिल करती है।' वहीं, राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा कहा कि मेरी बेटी ने एक इंटव्यू के दौरान कहा था, 'मेरे पिताजी बहुत कुछ नहीं कर सकते। वह पानी उबाल सकते हैं और 'पासगेटी' बना सकते हैं।'
विज्ञापन