फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   joe biden became the first candidate to get eight crore votes in us election

जो बाइडन आठ करोड़ वोट पाने वाले पहले अमेरिकी उम्मीदवार बने

Thu, 26 Nov 2020 11:33 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
joe biden became the first candidate to get eight crore votes in us election
जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डेमोक्रेट कैंडीडेट बाइडन ने न सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है। बल्कि इतिहास भी रचा है। बाइडन राष्ट्रपति पद के पहले ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें 8 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं।

विज्ञापन


खास बात है अभी देश के अन्य हिस्सों में वोटिंग जारी है और बाइडन की जीत और भी ज्यादा रिकॉर्डतोड़ हो सकती है। अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने बाइडन को विजेता के रूप में मान्यता प्रदान की है। ट्रंप ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन



जीएसए की प्रशासन एमिली मर्फी के बहु प्रशिक्षित निर्णय के बाद अब बाइडन को देश के जरूरी मुद्दों पर खुफिया ब्रीफिंग दी जाने लगी है। इसके साथ ही दूसरी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। बाइडन भी अपने सिपहसलारों की टीम तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने कैबिनेट और व्हाइट हाउस के लिए अपनी टीम में जिन नामों को शामिल किया है। उनमें  अनुभव को ज्यादा तरजीह दी गई है। बाइडन को अपनी कैबिनेट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले सीनेट से मंजूरी लेनी होगी। शायद यही वजह है कि उन्होंने चर्चित नामों की बजाय प्रशिक्षित पेशेवरों को अपनी टीम में जगह दी है।

हम एक बार फिर विश्व का नेतृत्व करने को तैयार: बाइडन
बाइडन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है। इससे पीछे हटने को नहीं। 


डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बाइडन ने अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिंनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को होमलैंड सिक्योरिटी ,लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की। एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed